फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman raped in Aligarh, case filed

अब क्वार्सी क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Oct 2020 12:41 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 08 Oct 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman raped in Aligarh, case filed
किशोरी के साथ दुष्कर्म
हाथरस कांड के शोर के बीच जिले के क्वार्सी क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर खेत में धान पीटने गई महिला ने गांव के ही चार लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस खबर पर पुलिस प्रशासनिक अफसर गांव पहुंचे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है, जबकि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



35 वर्षीय महिला ने पुलिस को सूचना दी कि वह खेत में धान पीट रही थी। इसी बीच, जब वह शौच को गई तो वहां बाजरा की फसल में पहले से छिपे उत्तम पुत्र सुकराम, प्रदीप पुत्र मछुया, राखा पुत्र हरीपाल व अनिल पुत्र बैनामी ने उसे दबोच लिया। इस दौरान डरा-धमकाकर अनिल ने दुष्कर्म किया और प्रदीप ने वीडियो बनायी।
विज्ञापन



इसी बीच शोरशराबे पर आरोपी उसे धमकाते हुए भाग गए। शोर पर महिला का देवर वहां पहुंचा। तत्काल सूचना परिवार व पुलिस को दी गई। महिला को थाने लाया गया। इधर, घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही देर में एसपी देहात शुभम पटेल, एएसपी विकास कुमार, एसडीएम अनीता यादव, सीओ सुदेश गुप्ता, एसएसआई क्वार्सी गांव में पहुंच गए। अधिकारियों ने परिवार व ग्रामीणों से बातचीत की और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला को मोहन लाल गौतम महिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।  एसपी देहात के अनुसार चारों नामजदों पर दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं। 


एक वीडियो भी आया सामने
इस घटना से पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुलिस तक पहुंच गया है। उस वीडियो को भी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच के बाद तय हो पाएगा कि वीडियो कब का है और उसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed