फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   While on the phone talking to Grandma gave life

फोन पर दादी से बात करते-करते दे दी जान

Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोन पर दादी को सुसाइड करने की सूचना देकर एक नाती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सौतेली मां की डांट से खफा किशोर की इस सूचना पर पिता दौड़ता हुआ मौके पर पहुंचा और उसकी आंखों के सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। पिता यह सहन न कर सका और उल्टे पैर ही लौट गया। पोस्टमार्टम हाउस तक जाने की हिम्मत पिता नहीं जुटा पाया। बाद में ननिहाल पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के बाद घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

वाकया कुछ यूं है कि सासनीगेट क्षेत्र के सराय हरनारायण निवासी कालीचरन यादव का अपनी पत्नी से चार वर्ष से विवाद चल रहा है, जो अदालत में विचाराधीन है। पहली पत्नी से दो बेटियां व एक 16 वर्षीय पुत्र राहुल था। दोनों बेटियां मां के साथ मायके में रहती हैं और राहुल पिता के साथ रहता था। लगभग साढे़ तीन साल पहले पिता ने दूसरी शादी कर ली। बताया जाता है कि शुक्रवार को मां ने किसी बात को लेकर राहुल को फटकार दिया था।
विज्ञापन

्र वह घर से निकल आया, लेकिन लौटकर नहीं पहुंचा। शनिवार दोपहर राहुल ने पला फाटक पर खड़े होकर दादी को फोन मिलाया और कहा कि मैं ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। यह सुनकर दादी के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल पिता को सूचना दी गई। पिता कालीचरन बेटे राहुल को पला फाटक के निकट ही तलाश रहा था। उसने बेटे को ट्रैक के निकट खड़ा देख आवाज दी ही थी कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अपने बेटे के तड़पता हुआ देखता रह गया। यह देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन पिता बेटे की लाश सामने छोड़कर उल्टे पैर ही लौट गया। मौके पर पहुंची गांधीपार्क पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां भी पिता व अन्य परिजन नहीं पहुंचे। ननिहाल वालों ने पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया और शव को सराय हरनारायण लेकर गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed