फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Well punks havoc

खैर में बदमाशों का कहर

Mon, 15 Aug 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Well punks havoc
खैर में बदमाशों का कहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमना रोड पर बीती रात बदमाशों ने कहर बरपाया। पहले रोड होल्डअप कर राहगीरों को लूटा। फिर एक मकान में डकैती डाली गई। उन्हाेंने दो अन्य घरों को भी खुलवाने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हुए। उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। इसके आधार पर ही पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। बदमाश घुमंतू टाइप लग रहे थे।
विज्ञापन

कस्बा में रात्रि करीब साढ़े नौ बजे सोमना रोड के तिराहे के निकट आधा दर्जन बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। इस दौरान कार रिपेयरिंग मिस्त्री वकील पुत्र लालाराम निवासी उदयगढ़ी से मारपीट कर मोबाइल व तीन हजार रुपये, पेट्रोल पंप के सेल्समेन राधेश्याम पुत्र उमाशंकर निवासी ऐंचना से छह हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद तेजवीर पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला मुन्नीलाल को अपना निशाना बनाया। उससे नौ हजार व मोबाइल लूट लिए। फिर तीनों को बंधक बनाकर उनकी बाइकों सहित पास के खेत में डाल दिया। बदमाशों ने सोमना की तरफ से आ रही एक सेंट्रो कार को भी रुकवाने की कोशिश की।
विज्ञापन

कार नहीं रोकने पर उसपर फायरिंग भी की। कार सवार भी असलाह से लैस थे। उन्हाेंने भी जबाबी फायरिंग की। जिसके बाद बदमाश भाग खड़े हुए। कार सवाराें ने घटना की जानकारी इलाके की पुलिस को दे दी। जिसपर चौकी इंचार्ज सुनील तेवतिया घटनास्थल पर पहुंचे। मगर तमाम खोजबीन के बावजूद बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर, मुर्गी फार्म में डाला डाका
उधर, देर रात करीब एक बजे बदमाशों ने गुलबहार स्कूल के पीछे गुलजार खान के मुर्गी फार्म पर धावा बोल दिया। कर्मचारी मुन्नू व उसके साथियों से मारापीट की गई। उनसे मुर्गी बिक्री से प्राप्त दो लाख रुपये के बारे में जानकारी मांगी। मना करने पर मुन्नू की बेरहमी से पिटाई की गई और उससे 1500 रुपये व मोबाइल लूट लिय। जाते समय उसे उसके साथियों सहित कमरे में भी बंद कर दिया। बदमाशों ने फार्म हाऊस के पीछे स्थित मोरध्वज पुत्र रामखिलाड़ी के मकान का भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। ना खोलने पर बाहर पड़ी चारपाई उठा ले गए। चारपाई के सहारे बदमाश सरोज पत्नी इन्द्रपाल के घर में कूद गए।
सरोज व उसकी बेटी खुशी के कानों के कुंडल आदि निकाल लिए। दो जोड़ी पाजेब, अंगूठी, सेटअप बॉक्स, 10 हजार रुपये, तीन मोबाइलू, दो बंद मोबाइल आदि भी लूट लिया। इस बीच इन्द्रपाल व उसके बेटे राजा व दीपक व पुत्री खुशी के हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। सरोज के सामने स्थित ओमवीर पुत्र ओंकार का मकान खुलवाने के लिये ले गये। सरोज ने बेटी को बीमार बताते हुए मदद के लिए दरवाजा खोलने के लिये कहा। लेकिन ओमवीर ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का नजारा अंदर स्क्रीन पर देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने कई बार 100 नंबर पर फोन किया, पर किसी ने फोन नहीं उठया।
दरवाजा नहीं खुलने पर बदमाशों ने एक फायर किया और भाग गए। फिर किसी तरह सूचना इलाके के थाने के इंस्पेक्टर तक पहुंचाई गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, पर उनका सुराग हाथ नहीं लगा। सभी बदमाश हाफ पैंट, नंगे पैर थे। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह यादव का कहना है कि उनकी गतिविधियां सीसी टीवी कैमेरे में रिकॉर्ड हैं। इसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

फिर काम नहीं आया 100 नंबर  
खैर। पुलिस की 100 नंबर की सेवा एक बार फिर बेकार साबित हुई। खैर में डकैती के समय इसपर फोन करने पर यदि पहली बार में ही यह उठ जाता तोे बदमाश धरे जा सकते थे। बदमाशों कोे सीसीटीवी कैमरे देखकर जब ओमवार ने जब 100 नंबर पर मोबाइल से डायल किया तो नहीं उठा। ओमवार का कहना है कि उसने 100 नंबर पर करीब 10 बार डायल किया था। उसका कहना है कि बदमाश करीब 20 मिनट तक उसके मकान के बाहर खड़े रहे। समय पर फोन उठता तो बदमाश धरे जा सकते थे। एसपीआरए डा0 ब्रजेश कुमार का कहना है कि कहां लापरवाही हुई, इसकी जांच और कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed