{"_id":"5ecfcee75c9e9d695601a152","slug":"video-of-the-policeman-taking-bribe-openly-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलेआम रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित
Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोंडा की नगला बिरखू चौकी पर तैनात एसआई राजकुमार का खुल्लम-खुल्ला रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। बृहस्पतिवार को जब मामले की शिकायत और वीडियो उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो शाम को एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा जांच के लिए थाने पहुंच गए। जांच में वीडियो के तथ्य सही पाए जाने पर एसआई को निलंबित करते हुए थाने से तत्काल लाइन के लिए रवानगी करा दी।
इस वीडियो में एसआई राजकुमार दो व्यक्तियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें लेनदेन को लेकर बात हो रही है। एसआई राजकुमार कह रहे हैं कि मैंने तुम लोगों की मदद की और तुम पर भरोसा किया। मैं अन्य को नहीं, तुम्हें जो पैसे दे रहा, को जानता हूं। नाराजगी जता रहे हैं कि शिकायत करते हो इससे क्या कर लोगे। पैसे देने वाला व्यक्ति खनन में मदद भी मांग रहा है, पैसे मिलने के बाद दरोगा ने मदद का भरोसा भी दिया। उधर, वीडियो वायरल होने पर विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में डिमांड 20 हजार रुपये की हुई थी, मगर आठ हजार रुपये ही पीड़ित दे सका है।
बृहस्पतिवार शाम को एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा व सीओ इगलास परशुराम सिंह थाने पहुंच गए तथा मामले की जांच पड़ताल की। एसपी देहात ने बताया कि गांव सरकोरिया में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिस पर दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा शांति भंग की कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों में बाद में समझौता करने पर लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
तीसरे व्यक्ति ने दरोगा राजकुमार जो नगला बिरखू चौकी पर तैनात हैं, से लेन-देन की बात की, बातचीत में अवैध खनन का भी मामला शामिल था। जांच के दौरान वायरल हुआ वीडियो सही पाया गया है, जिस पर एसआई राजकुमार को निलंबित करते हुए लाइन के लिए तत्काल थाने से रवानगी करा दी गई है। उधर, क्षेत्र में एसआई द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर लोग चर्चा करते नजर आए।