फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncle's relationship with the wrongdoing

रिश्ते के चाचा ने मासूम से किया दुष्कर्म

Thu, 06 Jun 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 06 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
 गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में पीड़िता को छोड़कर आरोपी भाग निकला। काफी देर बाद रोते हुए मासूम घर पहुंची तो उसे खून से लथपथ देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। मासूम के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब आठ बजे आठ साल की यह मासूम अपने रिश्ते के चाचा की दुकान पर शक्कर लेने गई थी। रिश्तेदार दुकानदार मासूम को उठाकर पास ही एक नलकूप में ले गया जहां दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी की हालत में पीड़िता को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन



उधर मासूम के न लौटने पर परिजन उसकी खोज में जुट गए लेकिन पता नहीं चल पा रहा था। काफी देर बाद रोते हुए मासूम घर पहुंची। खून से लथपथ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मासूम ने उन्हें पूरी बात बताई। रात में ही परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के अनुसार आरोपी गांव से भागा हुआ है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed