{"_id":"5d0405af8ebc3e6b5c2d3a10","slug":"uncle-dead-body-found-after-niece-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की हत्या के बाद उसके चाचा का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भतीजी की हत्या के बाद उसके चाचा का मिला शव
Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
लाखन सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की सुबह अतरौली क्षेत्र के गांव शेरपुर के एक बाग में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पारिवारिक रिश्ते में भतीजी चंचल का शव गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे मौसमपुर गांव में पाली रोड पर बरामद हुआ था।
चंचल की हत्या कर शव फेंका गया था जबकि फांसी पर लटके मिले युवक के परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर एसपी देहात मणिलाल पाटीदार व सीओ पंकज श्रीवास्तव सूचना पर पहुंच गए।
अतरौली के मोहल्ला सराय शेख (टेड़ा नीम) निवासी लाखन सिंह पुत्र तोताराम का शव शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गांव शेरपुर के समीप एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला है। गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे लाखन अपने घर से अचानक लापता हुए थे। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह शेरपुर के बाग में लोगों ने शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक की जेब की तलाशी ली जिसमें आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड मिले जिससे शिनाख्त हुई। खबर मिलते ही रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार लाखन सिंह के मुंह में काफी कपड़ा ठूंसा गया था। शव जिस फंदे पर लटक रहा था उसकी गांठ चेहरे की ओर थी।