फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two young man brutally beaten in checking not stop

चेकिंग में न रुके तो बेरहमी से पीटे दो युवक

Thu, 18 Aug 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के नाम पर हाईवे पर मारपीट व लूट के आरोपों में घिरी रहने वाली गभाना पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है। अब बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के नाम पर न रुकने पर दौड़ाकर दबोचने और बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इनमें से एक युवक की हालत इतनी नाजुक है कि उसे एक नर्सिंग होम में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मामले में परिजन कोल विधायक जमीरउल्लाह के साथ एसएसपी से मिले, जिन्होंने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बता दें कि इससे पहले गभाना के ही सिपाहियों पर चेकिंग के नाम पर रात में समाचार पत्र सप्लाई की गाड़ी के स्टाफ को पीटने व 15 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

यहां एसएसपी से मिलने पहुंचे विधायक के साथ आए परिजनों ने बताया कि कालामहल निवासी मोहसिन व उसका साथी आसिफ मोहसिन की बहन के घर खुर्जा 14 अगस्त को बाइक पर गए थे। वहां से लौटकर वह तीस हजार रुपये ला रहे थे। उन पर गाड़ी के कागज तो थे, मगर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। वापसी में देर रात गभाना हाईवे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका तो डीएल न होने के डर से उन्होंने बाइक नहीं रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सिपाहियों ने दौड़कर उन्हें दबोच लिया और फिर बेरहमी से पीटा गया। बाद में खबर पर परिजन पहुंचे, तब उन्हें लेकर आए। तभी से नाजुक हालत में आसिफ का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इस मामले में एसएसपी ने परिजनों की बात सुन जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed