{"_id":"5be1ec8bbdec2269a5529b37","slug":"two-people-died-due-to-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खडे़ युवकों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खडे़ युवकों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 08 Nov 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Surendra Nagar firing women threw brick
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में बरौठा नहर के पास सड़क किनारे खडे़ बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। इस संबंध में मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुरा निवासी हरवेंद्र (25) पुत्र महाराज सिंह व सत्य प्रकाश (24) पुत्र रूप सिंह निवासी भोजपुर राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनों साथी सोमवार रात करीब 10 बजे बरौठा नहर के पास सड़क किनारे खडे़ होकर साथी मजदूर प्रशांत से बातचीत कर रहे थे तभी अतरौली की ओर से आया एक अज्ञात वाहन तीनों युवकों को रौंदते हुए अलीगढ़ की ओर भाग गया।
चीखपुकार मचने पर राहगीर व ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस की मदद से तीनों को दीनदयाल अस्पताल भेजा, जहां हरवेंद्र व सत्य प्रकाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रशांत का गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में मातम छाया हुआ है। इस संबंध में हरवेंद्र के भाई मुकेश ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।