फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two gangsters arrested in police encounter, two escaped

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दो भाग निकले

Sat, 08 Dec 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 08 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two gangsters arrested in police encounter, two escaped
थाना सिविल लाइन द्वारा पकड़े गये आरोपी। - फोटो : Rupesh
गुरुवार की देर रात करीब ढाई बजे बरौली रोड पर मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा है। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा, लैपटाप, बगैर नंबर की बाइक बरामद हुई है। इनमें से एक बदमाश के खिलाफ अलीगढ़ शहर के थाना सासनी गेट से एक मोबाइल लूट समेत अन्य मामलों में भी एफआईआर दर्ज है। 
विज्ञापन



एसओ जवां के अनुसार मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि जंगलगढ़ी में लूट से संबंधित दो बदमाश बाइक पर अमरौली से अलीगढ़ की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर अमरौली की तरफ से बरौली रोड पर बैरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस पर गोली चलाने की बात कहते हुए बदमाशों ने गोली चलाई। इसके बावजूद पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। दूसरी बाइक पर मौजूद दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन



पकड़े गए बदमाशों में मनोज कुमार पुत्र छत्रपाल व पवन पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम अमरौली थाना जवां शामिल हैं। मनोज के पास से जंगलगढ़ी से लूटे गए 2600 रुपये, पवन के पास से जंगलगढ़ी से लूट के 1500 रुपये और एचपी का मोबाइल बरामद किया है। इन बदमाशों पर थाना सासनी गेट क्षेत्र से एक माह पहले मोबाइल लूट समेत श्यामपुर के पास स्कूल से कॉपर वायर, एक बिजली की मोटर लूटने का भी जुर्म कबूल किया है। भागे बदमाशों में अवधेश पुत्र शिवकुुमार निवासी नगला ब्राह्मण थाना जवां व आकाश पुुत्र बबलू बाबा निवासी अमरौली थाना जवां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed