फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two brothers standing outside the house on fire

घर के बाहर खड़े दो भाइयों पर फायरिंग

Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
 Two brothers standing outside the house on fire
kidnapping at gunpoint
 महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के बेगमबाग में पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर खड़े दो भाइयों के साथ बाइक सवारों ने मारपीट करते हुए एक भाई के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों के ऊपर हमलावरों ने फायरिंग भी की। फायरिंग की आवास सुनकर आसपास के लोग आए तो बाइक सवार हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

गुरुवार की देर रात बेगमबाग निवासी अमन पुत्र दाऊदयाल अपने भाई आशीष के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक सवार चार-पांच युवक आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बाइक सवारों ने अमन के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यह देख उसका भाई आशीष बचाने के लिए बीच में आया तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों ने हमलावरों से मुकाबला किया, लेकिन इसी बीच एक हमलावर ने तमंचे की बट अमन के सिर में मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों के ऊपर फायरिंग भी की। 
विज्ञापन

फायरिंग तथा सहायता के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोग बचाने को दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। मारपीट में घायल अमन अपने भाई के साथ थाना क्वार्सी पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।  इधर,देर रात धौर्रा से सटे रजा नगर में भी देनदारी के विवाद में एक ही परिवार के दो युवकों में झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed