फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck rider, son killed by bike

ट्रक ने साइकिल सवार बालक को रौंदा, मौत

Fri, 07 Jun 2019 01:38 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 07 Jun 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Truck rider, son killed by bike
बिट्टू फाइल फोटो - फोटो : file photo
धनीपुर इलाके के जीटी रोड पर गुरुवार सुबह एक 13 वर्षीय बालक को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। बालक साइकिल से राशन कार्ड की फोटोस्टेट कराने जा रहा था। हादसा देख राहगीरों ने ट्रक के पीछे दौड़ लगा दी। ट्रक चालक ने मौके से भागकर खुद को गांधी पार्क पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, सूचना पाकर बालक के परिजन पहुंच गए। उन्होंने रोड जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया। 
विज्ञापन




वाकये के अनुसार बिट्टू (13) पुत्र देवेंद्र सिंह बघेल निवासी धनीपुर, गांधी पार्क सुबह सात बजे करीब अपने घर से साइकिल लेकर पिता के कहने पर राशन कार्ड की फोटोस्टेट कराने को निकला था। वह जीटी रोड पर पहुंचा ही था कि अचानक पीछे से आते एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बिट्टू के पिता देवेंद्र सिंह के मुताबिक पड़ोसी युवक ने घर आकर हादसे की जानकारी दी। मौके  पर जाकर देखा तो बेटा मरण अवस्था में सड़क पर पड़ा था। इधर, सूचना मिली की राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की। मगर, वह भागकर थाने पहुंच गया। यह देख पड़ोस के लोग आक्रोशित हो गए उन्होंने सड़क पर शव को रख जाम लगा दिया।
विज्ञापन




 देवेंद्र के मुताबिक बिट्टू धनीपुर के सरकारी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ट्रक चालक हिरासत में है। उसके खिलाफ बच्चे के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed