{"_id":"596dd95f182174f829291988cc3e1d1c","slug":"then-the-soldier-beaten-to-prevent-extortion-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली से रोका तो सिपाही ने इंस्पेक्टर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध वसूली से रोका तो सिपाही ने इंस्पेक्टर को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली के खिलाफ एसएसपी के सख्त रुख के बाद भी निचले स्तर पर सुधार नहीं दिख रहा। इसी क्रम में बुधवार रात वाहनों से अवैध वसूली कर रहे नशे में धुत सिपाही ने ऐतराज जताने पर अपने इंस्पेक्टर से जमकर बदसलूकी की और जब विरोध हुआ तो सिपाही ने इंस्पेक्टर को पीट दिया।
मारपीट में टार्च के हमले से इंस्पेक्टर का सिर तक फट गया। रात करीब 12 बजे हुए घटनाक्रम से तत्काल एसएसपी को अवगत कराया गया। इस संबंध में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
वाकया कुछ इस तरह हुआ कि रात में मडराक थाने की मथुरा रोड स्थित आसना चौकी पर पवनेश यादव की निगरानी ड्यूटी थी। इस दौरान वह कुछ छात्रों के साथ चौकी में शराब पीने के बाद सड़क पर आते-जाते टैंकरों व अन्य ट्रकों से अवैध वसूली करने लगा, जबकि चौकी इंचार्ज दरोगा क्षेत्र में गश्त पर निकला हुआ था। इसी बीच रात करीब पौने बारह बजे इंस्पेक्टर मडराक नजमुल साकिब वहां सरकारी जीप से चेकिंग करते हुए पहुंच गए। उन्होंने देखा कि सिपाही टैंकरों से वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
एक टैंकर ने इशारे पर चौकी पर नहीं रोका तो उसे दौड़कर कुछ आगे रुकवाया। सिपाही ने जब उससे कागज मांगे और टैंकर चालक ने ऐतराज जताया कि आप कागज मांगने वाले कौन हैं तो सिपाही ने टैंकर चालक से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच इंस्पेक्टर वहां पहुंच गए और रोकाटाकी करते हुए सिपाही को डांटना शुरू कर दिया।
बस इस पर पहले नशे में धुत सिपाही ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और जब इंस्पेक्टर ने तल्ख लहजे में कहा तो सिपाही ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं टार्च से सिर पर प्रहार कर सिर भी फोड़ दिया। इस हमले में इंस्पेक्टर जख्मी हो गए। बाद में किसी तरह अन्य स्टाफ ने मध्यस्थता कराई और बाद में सिपाही वहां से चला गया।
तत्काल मामले को एसएसपी के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने एसएसपी के निर्देश पर सिपाही पवनेश यादव के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इधर, एसएसपी ने सिपाही को निलंबित करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।