{"_id":"584da50a4f1c1b763a2c3c1b","slug":"the-young-man-s-throat-rentkr-thrown-into-the-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का गला रेंतकर जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का गला रेंतकर जंगल में फेंका
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
युवक का गला रेंतकर जंगल में फेंका
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर के जंगल में एक युवक की गला रेंतकर हत्या कर दी और शव वहीं फेंक दिया। इसकी भनक लगते ही चारों ओर सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनोहरपुर निवासी वसीम खां के खेत में एक युवक का रक्त रंजित शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव देख मौके पर ग्रामीणों का जमघट लग गया। खबर पाकर एसपी देहात संकल्प शर्मा, सीओ पंकज श्रीवास्तव व कोतवाल वीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कोतवाल ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है, जिसकी चाकू से गला रेंतकर हत्या की गई है।
घटना स्थल को देखने से मालूम होता है कि युवक का हमलावरों से काफी देर तक बचने के लिए झगड़ा हुआ है। मृतक के शरीर पर नीला अंडरवीयर, काले रंग की शर्ट, बैंगनी स्वैटर है। उसके दायें हाथ पर पूरन सिंह लिखा है और ऊँ का गुदा हुआ है। इस संबंध में सतीशचंद्र निवासी मनोहरपुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। हत्या क्यों और किसने की? यह तो शिनाख्त के बाद पता चलेगा। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना का जल्द अनावरण किया जाएगा।
-पंकज श्रीवास्तव, सीओ