फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The two sweethearts lover killed himself blades were injured

प्रेमी के लिए दो प्रेमिकाओं ने खुद को ब्लेड मार कर घायल िकया

Sat, 20 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
एक फूल दो माली की तर्ज पर एक आदमी की दो प्रेमिकाएं शुुक्रवार को आमने सामने आ  गयीं। एक प्रेमिका ने दूसरी प्रेमिका पर दबाव बनाने के लिए खुद के ब्लेड मार लिया। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो दूसरी प्रेमिका ने भी खुद के ब्लेड मार लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने एक प्रेमिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जबकि दूसरी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस एक प्रेमिका को मेडिकल कॉलेज भिजवाने की बात तो स्वीकार कर रही है लेकिन दूूसरी प्रेमिका को हिरासत में लिए जाने वाली बात से इनकार है।
विज्ञापन


एक आदमी की दो प्रेमिकाएं हैं। एक भमोला में रहती है जबकि दूसरी लोको कॉलोनी में रहती है। इस बात की भनक संभवत: दोनों प्रेमिकाओं को भी है। शुक्रवार की रात को भमोला में रहने वाली प्रेमिका लोको कॉलोनी आयी और दूसरी प्रेमिका से प्रेमी का  पता पूछा। इस  पर  दूसरी प्रेमिका ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली प्रेमिका ने इसी बात से क्षुब्ध होकर अपने ब्लेड मारने शुरू कर दिए। यह नजारा जब आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लेड से जख्मी प्रेमिका को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। दूसरी को हिरासत में ले  लिया।


दूसरी प्रेमिका को लगा कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। तो उसने भी अपने ब्लेड मारने का प्रयास किया। कुछ ब्लेड उसके लग  भी गए। पुलिस ने किसी तरह उसे नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed