फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The soldier cut the teacher to the shovel

फौजी ने शिक्षक को फावड़े से काटा

Tue, 02 Apr 2019 01:47 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
The soldier cut the teacher to the shovel
 चरन का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के गांव संगीला में सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक फौजी ने खेत में शिक्षक को फावड़े से काट डाला। बचाने की कोशिश कर रहे शिक्षक के भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर फौजी भाग गया। पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने देर रात नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सांगली गांव निवासी चरन सिंह (40) इगलास के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में मानदेय शिक्षक थे। सोमवार की शाम वह अपने भाई तीन अन्य भाइयों व एक भतीजे के साथ खेतों पर गए थे। वहां फौजी रामजीत पुत्र छीतर सिंह उन्हें मिला। रामजीत और चरन के परिवार के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच कुछ बात हुई।
विज्ञापन


बात बढ़ते ही रामजीत ने फावड़ा से चरन सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। मौके पर ही चरन की मौत हो गई। उधर, भाई को बचाने की कोशिश कर रहे ओमप्रकाश (36) पर भी रामजीत ने कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही बेसवां चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह और सीओ इगलास परशुराम सिंह मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूसा लेने गए थे, मरने की आई खबर

संगीला निवासी शिक्षक चरन िसंह अपने तीनों अन्य भाई और भतीजों के साथ खेतों में भूसा लेने गए थे, लेिकन उनकी मौत की खबर घर पहुंची। एक अन्य भाई गंभीर रूप से घायल अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है।

संगीला निवासी बलवीर सिंह के चार बेटे ओमप्रकाश, पप्पू सिंह, चरन सिंह व सत्यवीर सिंह थे। चरन सिंह शिवदान सिंह इंटर कालेज इगलास में मानदेय पर शिक्षण कार्य करते थे। वह छोटे भाई सत्यवीर सिंह के साथ हास्पिटल रोड पर पर रहते थे। सोमवार को वह गांव में भूसा लेने के लिए गए थे। चारों भाई व भतीजा विवेक खेत पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद फौजी रामजीत सिंह समेत नौ लोग पहले से मौजूद थे। परिवार में जमीनी विवाद बरसों से चल रहा है।

 बताते हैं कि फौजी समेत अन्य आरोपियों ने फावड़े से शिक्षक की गर्दन व सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत की नींद सुला दिया। ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के चश्मदीद विवेक का कहना था कि जब चाचा तथा ताऊजी पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार होने लगा तो उसके पिता और चाचा जान बचाकर वहां से भागे। मृतक की पत्नी व बच्चों को शिक्षक की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।


सीओ इगलास परशुराम सिंह ने बताया कि बहोरन उर्फ पप्पू की तहरीर पर गांव के ही छीतर सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह और इसके बेटे धर्मवीर व चंद्रवीर फौजी, मनोज पुत्र यशपाल, पुष्पेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र, नाहर पुत्र श्यौप्रसाद, विपिन पुत्र हरीबाबू, सत्यवीर पुत्र विपती, सौरभ पुत्र डोरीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

रविवार को ही अवकाश पर आया है रामजीत
इगलास। बताते हैं कि आरोपी फौजी रामजीत रविवार को ही अवकाश पर अपने घर आया था। सोमवार को उसने अन्य के साथ मिलकर चरन सिंह की हत्या कर दी और ओमप्रकाश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक चरन सिंह और आरोपी फौजी पारिवारिक हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीन का विवाद एक दशक से भी पुराना है। हाईकोर्ट तक कानूनी लड़ाई चली है।


बूढ़ी मां के आंसू पोंछने का साहस नहीं कर पाए गांव वाले
वारदात के बाद आरोपी फौजी रामजीत और उसके परिजन भले ही गांव से भाग गए, लेकिन उनकी दहशत गांव वालों में इस कदर हावी है कि दरवाजे पर अकेली बैठी रोती रही मृतक की बूढ़ी मां के आंसू पोंछने तक कि किसी ग्रामीण की हिम्मत नहीं पड़ रही। पड़ोसी तक अपने दरवाजे बंद किए अंदर ही दुबके रहे। मृतक चरन सिंह की बुजुर्ग मां मुख्त्यारी देवी दरवाजे पर चारपाई पर अकेले बैठे ही रोती रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed