{"_id":"5ed160ae8ebc3e08ed247244","slug":"the-robbers-escaped-after-hitting-the-bike-of-the-chasing-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा कर रहे सिपाहियों की बाइक को टक्कर मार भाग निकले लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीछा कर रहे सिपाहियों की बाइक को टक्कर मार भाग निकले लुटेरे
Sat, 30 May 2020 12:52 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 30 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर मथुरा के नौहझील क्षेत्र में लूटकर भाग रहे लुटेरों का मथुरा बार्डर के समीप से पीछा कर सिपाहियों की बाइक पर लुटेरों ने टक्कर मारी और भाग निकले। इससे दोनों सिपाही सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की दोपहर इगलास कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश लूटपाट कर भाग रहे हैं। इस पर बार्डर पर पुलिस अलर्ट हो गई। मथुरा बार्डर के गांव कूबरा के समीप लैपर्ड के सिपाही रविंद्र कुमार व संदीप कुमार ने बदमाशों को आते देख रोकने की कोशिश की। न रुकने पर दोनों सिपाहियों ने पीछा शुरू कर दिया।
इस पर लुटेरों ने साइड से पुलिस की बाइक पर टक्कर मारी। इससे सिपाहियों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। उधर लुटेरे भाग निकले। सिपाहियों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों सिपाहियों को इगलास सीएचसी में भर्ती कराया गया। इगलास कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि सिपाही रविंद्र की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।