फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The picture of the missing child on the tree, the SSP himself will take the photograph

पेड़ पर टांग दी लापता बच्चे की तस्वीर, एसएसपी खुद पहुंचे लेने तहरीर

Sun, 29 Oct 2017 01:38 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 29 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
The picture of the missing child on the tree, the SSP himself will take the photograph
पेड़ पर टांग दी लापता बच्चे की तस्वीर, एसएसपी खुद पहुंचे लेने तहरीर - फोटो : Rupesh
थाना सिविल लाइन के शमशाद मार्केट के फुटपाथ पर रहने वाली एक बेसहारा महिला के पछले चार महीने में दो अबोध बच्चे लापता हो गए। कानून और थाने चौकी से अनजान महिला ने बच्चे का फोटो फुटपाथ के पेड़ पर टांग दिया।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब एसएसपी को मिली तो वह खुद मौके पर पहुंचे और थाना सिविल लाइन प्रभारी को बुला कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही एसएसपी ने इस घटना पर अपना नजरिया भी जाहिर किया कि इस गरीब महिला की किसी ने नहीं सुनी क्योंकि वह गरीबी रेखा के अन्तिम पायदान पर है। समाज  ने उसे सामाजिक संरचना में कोई स्थान नहीं दिया ।
विज्ञापन


मीना देवी (34 वर्ष) पत्नी कन्हैया मूल रूप से छोटी कसेर, थाना डिबाई जिला बुलंदशर की रहने वाली है। इस समय शमशाद मार्केट के फुटपाथ पर रह रही है। मजूदरी का काम कनरे वाले उसके पति के लापता होने के बाद उसकी मुशकिलें बढ़ गई। बड़ा लड़का राहुल बिरयानी के ठेले पर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लगभग 4 माह पहले जब अपने बच्चों के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तब रात में कोई उसके 4 महीने के बच्चे को चोरी कर ले गया। फुटपाथ पर खोखे, रेहडी लगाने वाले लोगों से गुहार की। सभी लोगों ने सलाह बहुत दी, पर मदद किसी ने नहीं की। अभी पहले बच्चे का पता भी नहीं चला था कि 10  दिन पहले रात में जब वह बड़े बेटे व बेटी के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तो कोई उसकी बेटी को भी चोरी कर ले गया।

इसके बाद फिर उसने मदद की गुहार की लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद एसएसपी के ड्राइवर मो. हनीफ ने उनको बताया। दो बार प्रयास करने के बाद महिला फुटपाथ पर मिली तो एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे। महिला एसएसपी को फुटपाथ पर अशोक के पेड़ की डाल पर धागे में लटकाई हुई अपनी  बेटी काजल की पासपोर्ट साइज की फोटो दिखा कर रोने लगी और कहने लगी ‘मैंने फोटो भी टांग दी, फिर भी कोई नहीं बता रहा है।


उसकी यह व्यथा, पीड़ा, गुस्सा और बेबसी देखकर एसएसपी स्तब्ध रह गए। थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर तुरंत मुकदमा  कायम कराया गया। टीम बनवायी और बच्चों के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed