फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The market closed when the liquor shop opened, women sitting on the dock

शराब की दुकान खोलने पर बाजार बंद,धरने पर बैठीं महिलाएं

Sat, 08 Apr 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 08 Apr 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
The market closed when the liquor shop opened, women sitting on the dock
Women performing in protest against indigenous liquor contracts in Jaiganj. - फोटो : Rupesh
शराब की दुकान खोले जाने को लेकर जयगंज मोहल्ले में शनिवार को फिर हंगामा हुआ। विरोध में सभी दुकानें बंद रहीं। महिलाएं-पुरुष अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान शराब की दुकान नहीं खुलेगी, नहीं खुलेगी नारों से जयगंज गूंजता रहा।
विज्ञापन


जयगंज के स्कूल नंबर 35 से सब्जी मंडी तक दुकानें शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में बंद रहीं। सुबह से ही महिलाएं-पुरुष विरोध में उतर आईं। हंगामा काटा। हंगामे की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन


इससे श्रद्घालुओं को मंदिर में आने-जाने के लिए परेशानी होगी। इसी क्रम में अनिल यादव ने शराब की दुकान के विरोध में थानाध्यक्ष सासनीगेट को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें मोहल्ले के तकरीबन 65 लोगों के हस्ताक्षर हैं। नौरंगाबाद रावणटीला मोड़ पर एटा चुंगी से आई अंग्रेजी शराब की दुकान शनिवार को खुलने से पहले मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को दुकान न खुलने का भरोसा दिया। लिखित में शिकायत देने को कहा। उधर, दोधपुर में आबकारी अधिकारी व पुलिस की मौजूदगी में शराब की दुकान खुल गई, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया, जबकि गुरुवार को लोगों ने इसका खुलकर विरोध किया था।

पला रोड पर शराब की दुकान का विरोध
पला रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, इस मार्ग पर कई स्कूल हैं। इससे बच्चों के मस्तिष्क पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें दुकान पर भीड़ दिखती रहती है, जबकि यहां पहले से बीयर की दुकान है।


लोगों का कहना है कि उन्हें शराब की दुकान खुलने पर कोई एतराज नहीं है। कहा, उन्हें तब होती है, जब दुकान से शराब की बोतल ले जाने की बजाय ग्राहक वहीं पीने लगता है। इसके बाद गाली-गलौज पर आमादा हो जाता है। भाजपा नेता राजेश सरकोडा ने इसकी शिकायत थानाध्यक्ष सासनीगेट से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed