फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The hotel featured two students missing

दो छात्राएं गायब होटल में छापा

Thu, 04 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
The hotel featured two students missing
रामघाट रोड इलाके के एक स्कूल की आठवीं की दो छात्राएं बुधवार दुपहर से गायब हैं। उनके गायब होने का शक रेलवे स्टेशन के पास के एक होटल स्टाफ से जुड़ा नजर आ रहा है। इस शक के आधार पर देर शाम पुलिस ने होटल में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में भी लिया है, जिससे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि श्यामनगर की रहने वाली दो छात्राएं स्कूल से लौटते वक्त गायब हो गईं। जब यह खबर परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने खोजबीन करते हुए शाम को पुलिस की मदद ली। पुलिस को उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास के एक होटल स्टाफ से जुड़ा युवक इस काम में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


इसके पीछे तर्क दिया कि पूर्व में यह युवक उनका पीछा करने की शिकायत पर संज्ञान में आया था। इस आधार पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू करते हुए होटल पर छापा मारा। जहां से उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक क्वार्सी पुलिस थाने में उससे पूछताछ में जुटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed