फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   the Farmer shot dead

किसान की गोली मारकर हत्या

Thu, 14 Jun 2018 02:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 14 Jun 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
the Farmer shot dead
gun
थाना पालीमुकीमपुर के  गांव दीनापुर में अपनी छत पर सो रहे किसान की मंगलवार रात करीब 12 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब 12 साल पहले इस किसान के भाई की हत्या कर दी गई थी जिसकी पैरोकारी में वह लगा हुआ था। किसान के परिजनों का कहना है कि जमानत पर चल रहे आरोपी धमकी दे रहे थे। मृतक की मां ने चार नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने थाने पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


दीनापुर निवासी सुखवीर सिंह (35) पुत्र रामेश्वर सिंह किसान थे। वर्ष 2006 में उनके  भाई सूरजपाल की हत्या हुई थी। गांव के ही राम अवतार शास्त्री आदि हत्या में आरोपी हैं। सुखवीर अपने भाई की हत्या के मामले में गवाह थे और पैरवी कर रहे थे। सुखवीर के परिजनों के अनुसार सूरजपाल की हत्या के आरोपी काफी समय से जमानत पर हैं। उन्होंने कई बार सुखवीर को मुकदमे की पैरवी न करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात सुखवीर अपने घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन छत की ओर भागे। चारपाई पर खून से लथपथ सुखवीर का शव पड़ा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। सुखवीर की मां महादेवी ने गांव के  ही राम अवतार शास्त्री, अर्जुन, अजयपाल, नरेश व दो अज्ञात के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के आरोपी फरार हैं। दबिश दी जा रही है। सभी जल्द पकड़े जाएंगे। - अजीत सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed