फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The driver has looted 10 lakhs from the businessman of the looted oil businessman

ड्राइवर ने ही लुटवाए तेल कारोबारी के मुनीम से 10 लाख

Tue, 17 Jul 2018 01:31 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 17 Jul 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
The driver has looted 10 lakhs from the businessman of the looted oil businessman
ड्राइवर ने ही लुटवाए तेल कारोबारी के मुनीम से 10 लाख - फोटो : Dig Vishal
हापुड़ से रुपयों का कलैक्शन कर लौट रहे आगरा के खेरागढ़ के तेल व्यापारी के मुनीम को तेल व्यापारी के ड्राइवर ने ही लुटवाया था। पुलिस ने ड्राइवर सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है और इनसे लूटे गए 10 लाख में से साढ़े 9 लाख बरामद भी कर लिए हैं। हालांकि अभी इस लूट को अंजाम देने वाले तीन बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। इधर, इस लूटकांड को लेकर एक करोड़ रुपये लुटने की चर्चा पर खुद तेल व्यापारी ने ही विराम लगा दिया है। उसने कहा है कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार साहनी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 11 जुलाई की देर रात खेरागढ़ के तेल व्यापारी पवन मित्तल के मुनीम टिंकू उर्फ सुधीर हापुड़ से तगादा कर पवन की गाड़ी से लौट रहा था। उस गाड़ी को पवन का ड्राइवर किशोर पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी बुरहरा खेरागढ़ गाड़ी चला रहा था। जैसे ही गाड़ी गभाना टोल पर पहुंची तो किशोर की प्लानिंग के तहत उसके तीन परिचित अनार सिंह पुत्र लोहरे सिंह निवासी बुरहरा खेरागढ़, मनोज चाहर व जितेंद्र उर्फ पिंटू पुत्रगण बिजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गढ़मुक्खा कागारौल आगरा मिले। जिन्हें मामा कहकर संबोधित करते हुए किशोर ने लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद इन तीन बदमाशों ने मुनीम से नकदी लूट ली और उसे सादाबाद में फेंककर भाग गए। 
विज्ञापन


इस लूट के खुलासे में जुटी गभाना पुलिस ने ड्राइवर किशोर के घर दबिश दी तो वहां से अभियुक्त की गिरफ्तारी कर पुलिस ने बैग से 5 लाख रुपये बरामद किए। इसके बाद उससे हुई पूछताछ पर अनार सिंह की ससुराल गांव ब्यारा अछनेरा आगरा में उसके ससुर वासुदेव व रिश्तेदार रामसिंह के पास छिपाए गए साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए गए। यह रकम गड्ढा खोदकर दबाई गई थी। इस तरह कुल साढ़े नौ लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि मुख्य तीन लुटेरे अभी फरार हैं। पुलिस ने लुटेरे अनार सिंह के ससुर वासुदेव व रिश्तेदार राम सिंह निवासी शरदा विहार कॉलोनी जगदीशपुरा आगरा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी अपराध आशुतोष द्विवेदी, एएसपी नीरज जादौन, सीओ प्रथम विशाल पांडेय मौजूद रहे। इस गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर जावेद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर क्यों उड़ी 1 करोड़ की चर्चा
बेशक लूट की रकम तहरीर में 10 लाख रुपये लिखकर दी गई और खुद मोबाइल पर हुई बातचीत में तेल व्यापारी पवन मित्तल कह रहे हैं कि उनका पूरा व्यापार एक नंबर में होता है। लूट की रकम दस लाख रुपये ही थी। फिर भी जो लोग चर्चा कर रहे हैं कि लूटी गई रकम एक  करोड़ रुपये थी, यह गलत है। वह हर जांच को तैयार हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यह चर्चा क्यों उठी। इसके पीछे क्या वजह हैं। वह कौन लोग रहे, जो रकम को लेकर तरह-तरह की बातें करते रहे। इस विषय में एसएसपी अजय साहनी इतना ही कहते हैं कि जो तहरीर में दिया गया था, उसी हिसाब से कार्रवाई हुई है। अभी और आरोपी पकड़े जाने हैं। जो जांच में सामने आएगा, उसे देखा जाएगा।


आगरा में है लुटेरों का क्राइम रिकार्ड
एसएसपी के अनुसार पकड़े गए किशोर व उसके फरार लुटेरे साथियों का आगरा में क्राइम रिकार्ड है। अभी तक न्यू आगरा से वाहन चोरी के मुकदमों में पकड़े जाने की सूचना मिली है। बाकी क्राइम रिकार्ड तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed