फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The current death of a worker , accused of murder

करंट से मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 29 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
The current death of a worker , accused of murder
करंट से मजदूर की मौत, हत्या का आरोप - फोटो : रुपेश
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के खैर रोड तेलीपाड़ा स्थित एक पीतल की फैक्ट्री में रविवार दोपहर एक मजदूर की करंट से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने फैक्ट्री स्वामी पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव फैक्ट्री पर ले जाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वजह यह थी कि फैक्ट्री स्वामी शव को उसके घर पर छोड़कर चले गए थे। इस हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाना शुरू किया। देर रात दोनों पक्षों में मुआवजे पर बात बन गई थी और समझौते की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

खैर रोड शाहजमाल तेलीपाड़ा निवासी 45 वर्षीय आंसू पुत्र जलालुद्दीन घर के निकट की एक पीतल फैक्ट्री में काम करता था। काम के दौरान आंसू की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि फैक्ट्री कर्मी आंसू के शव को घर पर पटककर चले गए। इसी बात पर परिजन भड़क गए और हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान फैक्ट्री पक्ष के लोग वहां से गायब हो गए। इसी बीच सूचना पर देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ देहली गेट के अवकाश पर होने के कारण सासनी गेट एसओ विनोद यादव वहां पहुंच गए। काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास चलता रहा। परिजनों को बताया गया कि वह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजें और तहरीर दें। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

मगर वहां मुआवजे की बात शुरू हो गई। इस पर देर शाम दोनों में समझौते की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। एसओ सिटी अतुल श्रीवास्तव के अनुसार वैसे समझौते की बात चल पड़ी है। अगर परिवार चाहेगा तो जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed