{"_id":"588fa7ab4f1c1b2f3de81749","slug":"the-couple-beaten-to-vote-contractors","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट के ठेकेदारों ने दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट के ठेकेदारों ने दंपति को पीटा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 31 Jan 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए वोट के ठेकेदारों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। घरों पर पहुंचकर गांव के दबंग ठेकेदार अपने कहने पर वोट देने का दबाव मतदाताओं पर बना रहे हैं। सोमवार को ऐसे ही दो दबंगों ने एक दंपति की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी कि उन्होंने वोट देने के लिए दबंगों की बात मानने से इनकार कर दिया था।
थाना दादों के गांव अटा निवासी बबीता देवी पत्नी देवराज सिंह ने बताया कि गांव के निवासी दो व्यक्ति उनके घर आए। दोनों ही शराब के नशे में थे। उन दोनों ने कहा कि चुनाव में उसे ही वोट देना जिसे वह कहें। जब दबाव में वोट देने से उन्होंने मना किया तो दोनों दबंगों ने उसको जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया।
उनकी चीख-पुकार सुनकर पति देवराज बचाने आए तो उनको भी दोनों दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। बबीता देवी की ओर से दोनों दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। यह हालात तब हैं, जब पुलिस, प्रशासनिक अफसरों से लेकर चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक तक गांव-गांव यह कहते हुए घूम रहे हैं कि वोट के लिए कोई धमकाए तो तुरंत बताएं। ऐसे व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी। थाना पुलिस ने दंपति की तहरीर लेकर रख ली थी। एसओ थाने में नहीं थे। देर शाम एसओ ने कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक पूछ रहे, वोट के लिए कोई धमका तो नहीं रहा
गभाना/ खैर। भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक ने सोमवार को बरौली विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर खामियां दूर करने का निर्देश दिया। पर्यवेक्षक भगवान दास ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने, बाधा डालने, मतदाताओं को धमकाने वालोें की सूची एवं उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
जमा किए गए शस्त्र लाइसेंस की भी जानकारी ली। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र रामपुर, हीरापुर, चांदनेर, घौरोठ, वरका, बिसारा, जहराना, किन्हुआ, भोगपुर के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से भी बात कर धमकाने वालों की जानकारी ली।
उनके साथ एसडीएम गभाना रामसूरत पांडेय, तहसीलदार कौशल कुमार, प्रभारी निरीक्षक गभाना राजीव यादव मौजूद रहे। खैर प्रतिनिधि के अनुसार प्रेक्षक मृणाल क्रांति नाथ ने खैर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर मिली खामियाें को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।
प्रेक्षक ने खैर के अति संवेदनशील गांव बरका व बिसारा पहुंचकर मतदान केंद्र तथा बूथ देखे। ग्रामीणों से बात कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि वोट देने के लिए कोई धमकी तो नहीं दे रहा। एसडीएम दिलीप कुमार भी जानकारी पर पहुंच गए।