फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body was thrown at the temple by killing the hardware trader

हार्डवेयर ट्रेडर की हत्या कर शव मंदिर पर फेंका

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
 The body was thrown at the temple by killing the hardware trader
हार्डवेयर ट्रेडर की हत्या कर शव मंदिर पर फेंका - फोटो : Dig Vishal
 थाना क्वार्सी के ईशनपुर गांव के पास एक हार्डवेयर की ट्रेडिंग करने वाले व्यापारी की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका शव वहीं मंदिर के पास पड़ा मिला। व्यापारी गुरुवार की शाम से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन


मूल रूप से गांव ईशनपुर का रहने वाला दीपेश दुबे (27) कुलदीप विहार में रहता था। वह हार्डवेयर की ट्रेडिंग का काम करता था। उसके पिता अतरौली में आटोमोबाइल्स एजेंसी पर मैनेजर हैं। घर में छोटा भाई है। दीपेश के परिवार में उसका एक वर्ष का बेटा शिवांक और पत्नी मोनिका भी है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गुरुवार को दीपेश बाइक लेकर गांव गए थे। वहां गांव से लौटते समय रास्ते में एक जगह बाइक खड़ी की और पानी की बोतल में पानी लेने चले गए। काफी देर तक बाइक वहीं खड़ी रही। गुरुवार शाम को करीब पांच बजे दीपेश के सासनी गेट में रहने वाले साले ने उसे फोन किया तो दीपेश ने बताया कि वह गांव में है। यही उससे आखिरी संपर्क था। इसके बाद परिजनों का दीपेश से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर दीपेश की खोजबीन की जाती रही। शुक्रवार की सुबह उसका शव मंदिर के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। हाथों पर बंधे होने के निशान थे साथ ही चोटों से खून भी बह रहा था। स्पष्ट था कि उसकी हत्या की गई है।


दीपेश की हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दीपेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम में भी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिससे मामला और उलझ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार वालों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस की जांच में है यह बिंदू
- ईशन पुर से लौटते समय रास्ते में बाइक खड़ी करने के बाद दीपेश गांव कैसे पहुंचा? गांव में किससे मिला, किसके पास बैठा?
- वह बाइक खड़ी करके ही गांव क्यों गया? बाइक के साथ भी तो गांव जा सकता था?
- क्या दीपेश बाइक खड़ी करके किसी के साथ उसके वाहन में गया था, अगर ऐसा है तो वह कौन लोग थे?
- परिवार वालों के मुताबिक किसी से रंजिश नहीं है तो अचानक कौन और क्यूं कोई दीपेश का दुश्मन हो गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed