{"_id":"5cf04555bdec22076357b75a","slug":"the-body-of-the-maiden-burnt-in-the-sack-was-consumed-by-pouring-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में बंद युवती का शव पेट्रोल डालकर जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बोरे में बंद युवती का शव पेट्रोल डालकर जलाया
Fri, 31 May 2019 02:34 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 31 May 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
अतरौली के गांव चालाकपुर में अधजला शव मिलने पर मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
गांव चालाकपुर के जंगल में टाट के बोरे में बंद युवती का शव पेट्रोल डालकर जला दिया गया। अधजली लाश मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव चालाकपुर के निकट जंगलों में एक युवती की लाश पड़ी है। जिसे पैट्रोल डालकर जलाया गया है। सूचना पर कोतवाल आरके सिंह, एसआई राजीव कुमार, सुमन कुमारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर भी शव में धूआं उठ रहा था।
इससे संभवत: शव तड़के तीन से चार बजे के बीच जलाया गया होगा। शव टाट के बोरे में बंद था। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि युवती की हत्या कर शव यहां लाकर जलाया गया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी की सीमा भी सिमथला गांव के बाद शुरू हो जाती है। संभवत: शव गैर जनपद से लाया गया है। वहां के विभिन्न थानों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम भी खुलासे में लगी है। युवती के शव का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
शव जलाने की दूसरी घटना ः चालाकपुर के जंगलों में जहां युवती की जलती हुई लाश मिली है। इसी स्थान से करीब सौ मीटर दूर छह माह पूर्व विधीपुर के राजाबाबू की भी हत्या कर शव झोंपड़ी में रखकर जला दिया था।