फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tammanbaz soldier threatened in the field, video viral

तमंचाबाज सिपाही ने खेत में दी धमकी, वीडियो वायरल

Sat, 06 Jun 2020 08:14 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 06 Jun 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Tammanbaz soldier threatened in the field, video viral
gun - फोटो : Amar Ujala
पिसावा के गांव डेटा में दिल्ली के एक सिपाही की दहशत में परिवार जी रहा है। यह सिपाही पीड़ित परिवार को तमंचा लेकर मुकदमा वापसी के लिए धमकाता फिर रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि शुक्रवार को जब परिवार खेतों में काम कर रहा था, तभी सिपाही पहुंच गया। तमंचा हाथ में लेकर धमकाने लगा। पुलिस को सूचना दी गई, मगर पुलिस ने आने से इनकार कर लिया। पीड़ित ने सिपाही का वीडियो बनाकर वायरल करते हुए शनिवार को जिला मुख्यालय आकर एसपी देहात से शिकायत की है।
विज्ञापन



पिसावा के गांव डेटा खुर्द निवासी महावीर सिंह आदि ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव व परिवार का ही सिपाही दिल्ली पुलिस में तैनात है। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2015 में उसकी पत्नी जब खेत पर काम करने गई थी तो उसके साथ छेड़खानी कर दी थी।
विज्ञापन



इसी मुकदमे की वापसी के लिए वह अक्सर धमकाता है। शुक्रवार को वह अपने अन्य साथियों के साथ खेत पर आ धमका। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित के मुताबिक मौके से इलाके के दारोगा को फोन किया गया तो दारोगा और पुलिस कर्मियों ने मौके पर आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




24 घंटे बाद पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर आकर शिकायत की है। आरोप है कि सिपाही ने फायरिंग भी की थी। इस मामले में एसपी देहात ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया है। इधर, एसओ पिसावा का कहना है कि वैसे जानकारी में है कि दो परिवारों में संपत्ति विवाद चल रहा है। बाकी ताजा मामले में किसी ने थाने आकर शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed