{"_id":"13d449d504c4269b50a957cdcfb8ff14","slug":"suciede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अनबन पर खुद को आग लगाई, मां भी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अनबन पर खुद को आग लगाई, मां भी झुलसी
अलीगढ़।
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी पार्क क्षेत्र में द्वारिका पुरी निवासी ऊदल पुत्र रामस्वरूप की शादी एक महीने पहले नीलम निवासी परसेरा लोधा से हुई थी। बताया जाता है कि नीलम अपने मायके जाने के लिए कह रही थी और पति मना कर रहा था। अपने पति की बात न मानते हुए नीलम मायके चली गई। इसी बात से छुब्ध होकर ऊदल ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार व आग की लपटें देख मां रामबेटी ने बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी झुलस गई। बेटे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन