फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student leader attacked SP DS out firing

डीएस के बाहर सपा छात्र नेता पर हमला, फायरिंग

Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Student leader attacked SP DS out firing
डीएस के बाहर सपा छात्र नेता पर हमला, फायरिंग - फोटो : रुपेश
महानगर के डीएस डिग्री कॉलेज के गेट पर बुधवार दुपहर सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर मारपीट करते हुए फायरिंग भी की गई। मगर किसी के गोली नहीं लगी। दिनदहाड़े जीटी रोड पर हुई घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

इस संबंध छात्र नेता ने हिन्दूवादी नेताओं को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है और आरोप है कि भविष्य में फिर देख लेने की धमकी देकर आरोपी गए हैं। इस संबंध में देर शाम तमाम सपाई एसएसपी से भी मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के शमशाद मार्केट निवासी मुंतजिम किदवई डीएस डिग्री कॉलेज से एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। वह सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष भी हैं। वह बुधवार की दुपहर कालेज से कक्षा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कालेज के गेट पर उन्हें हिंदू जागरण मंच के नेता संजू बजाज मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। आरोप है कि तभी संजू बजाज ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने मारपीट कर मुंतजिम किदवई के सिर पर तमंचे की बटों से प्रहार किया और जेब रखा पर्स भी निकाल लिया।
मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों को देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। खबर मिलते ही गांधीपार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसआई जयप्रकाश यादव के मुताबिक रंजिश के चलते दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर हिन्दूवादी नेता संजू बजाज और धीरज चौधरी के खिलाफ  धारा लूट व हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।

संजू पर बदले का आरोप 72 घंटे में मांगी गिरफ्तारी
इस संबंध में शाम को सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक आदि के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे मुंतजिम व अन्य सपाइयों का आरोप था कि पिछले माह वाट्सएप ग्रुप पर संजू बजाज द्वारा की गई धार्मिक टिप्पणी मामले में मुंतजिम वादी थे। इस मामले में संजू को जेला जाना पड़ा था। तभी से वह रंजिश मानता है। इसी रंजिश के तहत यह हमला हुआ है। इस मौके पर सपाइयों ने साफ-साफ कहा कि अगर 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो युवा सपाई आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर लोहिया वाहिनी जिलध्यक्ष आशीष मोहन यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी आदि तमाम युवा सपाई मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed