फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strikes continue in Shahzamal, women offer prayers on the street

शाहजमाल में धरना जारी, महिलाओं ने सड़क पर पढ़ी जुमे की नमाज

Fri, 31 Jan 2020 11:14 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 31 Jan 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Strikes continue in Shahzamal, women offer prayers on the street
शाहजमाल ईदगाह पर धरने में नमाज आद करती महिलाएं। - फोटो : Rupesh
दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर यहां शाहजमाल ईदगाह के बाहर एनआरसी और सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने जुमे की नमाज सड़क पर ही पढ़ी। पुरुष भी वहीं नमाज पढ़ना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर मस्जिदों में भेज दिया। नमाज खत्म होने के बाद जमालपुर, एएमयू और ऊपरकोट से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन किया।
विज्ञापन



करीब सात हजार की भीड़ धरना स्थल पर जमा होने पर दोपहर बाद जोरदार तरीके से नारेबाजी होने लगी। हालांकि पुलिस ने संयम बरततेे हुए भीड़ को संभाले रखा। इसी बीच बच्चों की एक टोली नारेबाजी करते और हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में निकली। मगर, फोर्स ने उनको ईदगाह के पास ही रोक दिया। बच्चों को रोकने पर भीड़ उग्र हुई और फिर से नारेबाजी करने लगी। इससे पहले बृहस्पतिवार रात में धरना स्थल पर करीब 3 हजार महिलाओं की भीड़ डटी रही। इधर, शाम को एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान राथर भी धरना स्थल पर पहुंच गए और धरने को समर्थन करते हुए अगुवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



शाहजमाल में बीच रोड पर बुधवार से जारी धरना प्रदर्शन में शुक्रवार सुबह महिलाओं और पुरुषों की तादाद कम थी। मगर, जैसे ही जुमे की नमाज का समय हुआ, वहां महिलाओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। पुलिस भीड़ के धरनास्थल पर ही नमाज पढ़ने के इरादे भांप गई। किसी भी प्रकार से स्थिति से बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें रोका नहीं गया। इसके बाद महिलाओं ने वहां नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। इधर, पुरुष भी नमाज पढ़ने बैठने लगे। मगर, पुलिस ने उन्हें रोक दिया और समझा बुझाकर मस्जिदों में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नमाज खत्म होने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक से महिलाओं और पुरुषों की टोलियां का वहां आना शुरू हो गया। शाम चार बजे तक वहां सात हजार की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली कि यह टोलियां ऊपरकोट और जमालपुर से वहां पहुंच रही हैं। भीड़ को देखते हुए पीएसी और आरएएफ  के जवानों को बुलाया गया। इसके बाद शाहजमाल ईदगाह के सामने स्थित खाली मैदान के चारों ओर रस्सी बंधवा दी गई। पुरुषों को रस्सी के पीछे मैदान में ही बने रहने की नसीहत दे दी गई है। प्रशासन को अनुमान था कि देर शाम के बाद भीड़ कम हो जाएगी, लेकिन प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को एएमयू छात्राओं ने साधे रखा और धरना छोड़कर न जाने की बात कहते हुए रोके रखा।



धरना स्थल पर पुलिस फोर्स द्वारा पूरी निगरानी बरती जा रही है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। हमारा पूरा प्रयास है कि धरने की आड़ में कोई किसी तरह कानून व्यवस्था न बिगाड़े। इसके चलते खुफिया टीमों को भी सक्रिय रखा गया है।-आकाश कुलहरि एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed