फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sticks and sticks went fiercely at Delhi Gate, three injured

अलीगढ़ः देहली गेट पर चले जमकर लाठी-डंडे, तीन जख्मी

Wed, 10 Nov 2021 01:38 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks went fiercely at Delhi Gate, three injured
मारपीट में घायल निखिल वार्ष्णेय राहुल वार्ष्णेय। - फोटो : Rupesh
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र में देहली गेट चौराहे के पास मंगलवार रात ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए विवाद में युवाओं के दो गुटों में मारपीट के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जबकि कुछ लोग पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन




देहलीगेट सराय हकीम के राहुल वार्ष्णेय अपने कुछ दोस्तों संग मंगलवार की रात देहली गेट के शर्मा ढाबे पर खाना खाने गए थे। यहां उसी इलाके के कुछ युवक खाना खा रहे थे। आरोप है कि वह बेवजह शोर मचा रहे थे। इस पर राहुल पक्ष ने उन्हें शोर मचाने पर टोका तो वहां विवाद में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन



कुछ ही देर में दूसरे पक्ष ने अपने अन्य साथी बुला लिए और राहुल आदि के साथ ढाबे के बाहर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौराहे पर शोर मचने पर थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर भाग गए। देर रात पुलिस ने राहुल व उसके अन्य घायल साथियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना पुलिस के अनुसार मामले में कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed