{"_id":"579faebb4f1c1b6f152b9835","slug":"ssp-control-room-could-not-hear-a-single-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में एसएसपी नहीं सुन सके एक भी कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंट्रोल रूम में एसएसपी नहीं सुन सके एक भी कॉल
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर नेशनल हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप में पुलिस कंट्रोल रूम की फजीहत होने के बाद यहां के एसएसपी ने कंट्रोल रूम की पड़ताल की। रविवार रात दो बजे अचानक पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे एसएसपी ने खुद करीब 15 कॉल रिसीव किए।
मगर अधिकांश कॉल दो-तीन घंटी के बाद ही कट गए और उनकी शिकायतकर्ता से बात नहीं हो पाई। यह देखकर वह दंग रह गए। उन्हाेंने इस संबंध में बीएसएनएल के जीएम से वार्ता की और उनसे एक-दो दिन में समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया गया।
एसएसपी लव कुमार रात दो बजे अचानक कंट्रोल रूम पहुंचे। इससे पहले उन्होंने रास्ते से अपने दो साथी सिपाहियों के मोबाइल से 100 नंबर पर डायल किया, पर बात नहीं हो पाई। दो-तीन घंटी के बाद कॉल कट गई। इसके बाद एसएसपी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। वह एक घंटे तक वहां रहे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने करीब 15 कॉल को रिसीव भी किया। मगर हर कॉल दो-तीन घंटी के बाद ही कट गई। उनकी किसी भी शिकायतकर्ता से बात नहीं हो सकी। यह देखकर वह हैरान रह गए। इस पर सुबह उन्होंने आरआई पुलिस लाइन को जीएम बीएसएनएल के पास भेजा और उनसे समस्या के समाधान के लिए तकनीकी खराबी दूर करने का आग्रह किया। उधर, पब्लिक की आम शिकायत है कि कंट्रोल रूम में फोन रिसीव नहीं होता।
-पीआरआई सिस्टम को दुरुस्त कराने और कंट्रोल रूम की समस्या दुरुस्त करने के लिए उन्होंने वहां का निरीक्षण किया था। बीएसएनएल के जीएम से वार्ता कराई गई है। एक-दो दिन में उनके अभियंता व पुलिस स्टाफ मिलकर समस्याओं का बारीकी से अध्ययन करेंगे और उसे दूर करेंगे। -लव कुमार एसएसपी
-पीआरआई सिस्टम आगरा से संचालित होता है। इसलिए वहां इन शिकायतों को फारवर्ड किया गया है। स्थानीय समस्याओं का भी फीडबैक लेने के लिए ज्वाइंट विजिट किया जाना तय हुआ है। जल्द ही समस्या दूर कर ली जाएगी।
-केपी वर्मा जीएम बीएसएनएल
सड़क से लेकर ट्रेन तक रैंडम चेकिंग
बुलंदशहर रेपकांड और सिकंदराराऊ बस लूटकांड के बाद कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चौतरफा घिरी यूपी पुलिस एकाएक हरकत में आ गई है। सोमवार रात डीजीपी के निर्देश पर सड़क से लेकर रेल तक में चेकिंग अभियान चलाया गया। खुद डीआईजी-एसएसपी रात 11 बजे स्टेशन पर चेकिंग अभियान की अगुवाई के लिए पहुंचे। हाईवे पर तड़के तीन बजे तक बैरियर लगाकर चेकिंग कराई गई।
बुलंदशहर में हाईवे पर हुई घटना के बाद तय किया गया है कि रात 10 से तड़के तीन बजे तक बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। संदिग्ध के मिलने पर उसका सत्यापन किया जाएगा। अगर कहीं आपराधिक संलिप्तता पाई जाती है तो कार्रवाई होगी। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में आने जाने वालों, स्टेशन और बस स्टैंड पर जहरखुरानों व संदिग्धों की चेकिंग की जाएगी। सड़क सहारे के होटल-ढाबे पर भी चेकिंग की जद में रहेंगे। जहां संदिग्धों या ठहरने वाले अपराधियों की चेकिंग की जाएगी। रात दस बजे से हाईवे पर चेकिंग शुरू हो गई। इसके अलावा डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एसएसपी लव कुमार, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय राजीव सिंह ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।