फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sleeping youth shot dead

सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 08 Aug 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 08 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sleeping youth shot dead
रामप्रकाश की हत्या के बाद मौके पर रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
दादों थाना क्षेत्र के गांव खिरीरी मस्तीपुर में रविवार नलकूप पर सोए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह परिजन नलकूप पर पहुंचे तो चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले दूध लेने के दौरान हुए झगड़े में युवक को दो दिन के अंदर जान से मार देने की धमकी मिली थी।
विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस के साथ ही डॉगी बुलकानों और फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर सुराग तलाशे। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन सगे भाइयों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


खिरीरी मस्तीपुर निवासी रामवीर सिंह पुत्र जाहरी सिंह के अनुसार उनका छोटा भाई रामप्रकाश (28) रविवार रात खेतों में स्थित नलकूप पर सोया था। रात में गांव के निवासी तीन सगे भाइयों छोटे, भोजराज और रूप सिंह पुत्रगण कप्तान सिंह ने सिर पर गोली मारकर रामप्रकाश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह चारपाई पर खून से लथपथ शव नजर आया। एसओ अजय सिंह चाहर ने डॉग स्क्वायड और फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुला लिया। डॉगी बुलकानों ने भी हत्यारों की तलाश में घटनास्थल से गांव के अंदर तक चक्कर काटे। सीओ बरला अनुज कुमार भी मौके पर पहुंचे। तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार हत्या के दो आरोपी भाइयों को पकड़ लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।


मां के बाद पिता का भी छिना साया
रक्षाबंधन का उल्लास जाहिरी सिंह के घर पर भी सुबह से था, लेकिन जैसे ही रामप्रकाश की हत्या की खबर घर पहुंची तो पल भर में सब उजड़ गया। रोते-बिलखते हुए महिलाएं, बच्चे मौके पर दौड़ पड़े। पिता बदहवास होकर बेहोश हो गए। मासूम बेटियां भी पिता की मौत की बात सुनकर गमगीन हो गईं। उनके सिर से पिता का साया भी छिन गया। रामप्रकाश के दो बेटियां काजल और सीटू हैं। बीमारी के चलते दोनों के सिर से मां का साया पहले ही उठ गया था। अब कातिलों ने पिता का साया भी छीन लिया। दोनों बेटियां बेहद उदास बैठी थी। कभी सुबुकने लगतीं तो कभी दूसरों को देखतीं और शून्य में कहीं खो जातीं। गांव वाले भी इन दोनों बच्चियों को देखकर गमगीन हो उठे। लोगों में हत्या को लेकर दुःख था। पूरे दिन गांव में हत्या को लेकर चर्चा रही। वहीं इस वारदात से गांव में रक्षाबंधन की रौनक चली गई। लोगों ने घरों पर ढके-छिपे ही रक्षाबंधन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed