फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sister-wife slippers smoke from the youth

साली-घरवाली ने चप्पलों से धुना युवक को

Wed, 30 Nov 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 30 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
दीवानी गेट पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब साली और घरवाली ने मिलकर युवक की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। दोनों में युवक के प्रति गुस्सा इस कदर था जो भी बीच में आ रहा था, वही चप्पलें खा रहा था। यह देख कुछ युवा अधिवक्ता साथियों ने महिलाओं के पक्ष में युवक पर हाथ फेर लिया। बाद में कुछ संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता पर हंगामा शांत हुआ और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। मगर इस बात को लेकर काफी देर तक चर्चा होती रही।
विज्ञापन

बताया गया है कि नौरंगाबाद निवासी इस महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व में हुई थी। शादी के चंद माह बाद ही दोनों में शुरू हुआ विवाद थाने से होता हुआ अदालत तक जा पहुंचा। जहां दोनों के बीच विवाद की सुनवाई अदालत में चल रही है। मंगलवार को तारीख होने पर पति भी दीवानी पहुंचा और पत्नी भी अपनी बहन के साथ पहुंच गई। पत्नी के अंदर पति के खिलाफ  गुस्सा इस कदर धधक रहा था महिला पति को देखकर फट पड़ी। कचहरी गेट पर दोनों बहनों ने उसे चप्पलों से धुनना शुरू कर दिया। यह देख वहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पत्नी इतनी आक्रोशित थी कि किसी के बातों में नहीं आ रही थी जो भी उनके बीच आ रहा था, चप्पलें उस पर ही पड़ रही थीं। काफी देर तक महिला के इस उग्र रूप को वहां मौजूद कुछ महिलाओं व अन्य लोगों ने शांत कराया। 
विज्ञापन

इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को लिखित में नहीं दिया और दोनों पक्ष चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed