फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sister came to get the exam Brother shot dead

बहन को परीक्षा दिलाने आए भाई की गोली मारकर हत्या

Sun, 25 Mar 2018 02:13 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sun, 25 Mar 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sister came to get the exam Brother shot dead
File foto Rashid - फोटो : फाइल फोटो
शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे थाना पालीमुकीमपुर के  गांव रजातऊ सेऊपुर के  जंगलों में एक  युवक  की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिजौली ब्लाक में रोजगार सेवक राशिद अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के  लिए अतरौली के  गांव नहल आया था। जंगल में पेड़ के  नीचे बैठकर पेपर छूटने का इंतजार कर रहा था, तभी उसे गोली मारी गई। पुलिस हत्या के पीछे फिलहाल रंजिश मान रही है। शाम तक परिजनों की ओर से इस मामले में तहरीर थाने नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


थाना छर्रा क्षेत्र के  गांव भीकनपुर निवासी राशिद अली पुत्र बशीर अहमद की बहन साइमा ने दादों के  वीरखंड महाविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा का फार्म भरा था। साइमा का परीक्षा केंद्र नहल के  डिग्री कॉलेज में पड़ा है।
विज्ञापन


शनिवार को साइमा रसायन विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा देने अपने भाई राशिद अली के  साथ कॉलेज पहुंची थी। बहन को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर राशिद अली करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव रजातऊ सेऊपुर के  जंगलों में पनेहरा को जाने वाले मार्ग के किनारे वीरेंद्र सिंह के  खेत में खड़े बेल के  पेड़ के  नीचे कपड़ा बिछाकर आराम करने लगा। शाम करीब साढ़े चार बजे हमलावरों ने उस पर पास से गोलियां दागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली बाजू में जबकि दूसरी छाती पर लगी। बताते हैं कि पास   ही नलकूप चल रहा था औ दूर खेताें में  किसान थे, लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। कुछ दूर बाद ही वहां से दो बाइक सवार निकले। घायलावस्था में राशिद ने इशारा कर उन्हें रोका, जिसके बाद सूचना पुलिस और परिजनों तक पहुंची। मौके  पर पहुंचे सीओ सुरेश कुमार मलिक  ने मौजूद लोगों से वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed