फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Silence, Force deployed at Railway Road and Sarai Bairagi

रेलवे रोड व सराय बैरागी में खामोशी, फोर्स तैनात

Wed, 09 Aug 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 09 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Silence, Force deployed at Railway Road and Sarai Bairagi
रेलवे रोड पर मृतक आशू व वसीम के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : Amar Ujala
रेलवे रोड और सराय बैरागी में दोहरे हत्याकांड के दूसरे दिन यानी मंगलवार को तनावपूर्ण शांति रही। साप्ताहिक बंदी के कारण रेलवे रोड बाजार बंद था लेकिन कुछेक दुकानें खुली और आवाजाही होती रही। इधर, बाजार में फोर्स तैनाती रही जिसमें छह सीओ, 20 एसओ, तीन कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरएएफ की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


24 घंटे में सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस की कड़ी सुरक्षा बनी रही। वहीं, मृतक भाइयों के घर पर नेताओं से लेकर अन्य लोगों का आना जाना होता रहा। हां, सामान्य दिनों की तरह मंगल बाजार जरूर रेलवे रोड पर नहीं लगा।
विज्ञापन


जेल तक गए कई लोग
रेलवे रोड पर दो सगे भाइयों की हत्या के आरोपी सुरेश कचौड़ी वाले उर्फ सुरेश सैनी को मंगलवार की दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान अदालत परिसर से जेल तक काफी लोग उसके साथ-साथ गए जिनमें व्यापारी व तमाम भाजपाई भी थे। जेल में घुसने से पहले वहां पहुंची मां ने सुरेश के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


...मंशा धरी रह गई
किसी भी मामले को सांप्रदायिक रंग देने वाले कुछ नेताओं और शरारती तत्वों के मंसूबों पर इस बार भी पानी फिर गया। जागरूक जनता और पुलिस प्रशासन की सजगता से अमन चैन कायम रहा। सोमवार को दोहरा हत्याकांड के बाद अमन चैन को सांप्रदायिकता की आग से झुलसाने की कई बार कोशिश हुई, लेकिन समाजसेवियों व पुलिस के प्रयास से सब कुछ सामान्य रहा। इस प्रकरण में सोमवार से मंगलवार तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश भी भेजे गए। 

भाई और नौकर को क्यों फंसाया?
दोहरे हत्याकांड के आरोपी सुरेश के पक्ष में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सुरेश के सराय बैरागी स्थित गोदाम पर लूटपाट व तोड़फोड़ की गई है। इसका मुकदमा दर्ज होना चाहिए। गोदाम पर कॉमर्शियल सिलेंडर रखे हैं जिनको हटाया जाए। इस पर एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस गोदाम पर पहुंची थी और वहां ताला लगाया था। वहां दो एसओ व चार सिपाही तैनात हैं। यह गलत है कि वहां कुछ हुआ है। फिर भी सुरेश के परिजन तहरीर दें तो जांच कराई जा सकती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब घटनास्थल पर सुरेश अकेला था, तो उसके भाई सज्जन और नौकर भोला को क्यों नामजद कराया गया है? सीसीटीवी में ये सब कुछ कैद है। इस पर एसपी सिटी ने कहा कि सीसीटीवी की जांच के बाद मुकदमे की विवेचना में इन तथ्यों पर गौर किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सुबोध स्वीटी, पार्षद मनीष वूल, आलोक सहित तकरीबन आधा दर्जन लोग शामिल थे।

हत्या आरोपी का हौसला बढ़ा रहे भाजपाई
कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है लेकिन महानगर में उल्टी गंगा बहती नजर आ रही है। रेलवे रोड में हुए डबल मर्डर के आरोपी सुरेश को सोशल मीडिया पर योद्धा की तरह पेश किया जा रहा है। यही नहीं, हत्यारोपी के पक्ष में शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा द्वारा दिए गए बयान की तारीफ कर भाजपाई उनकी तुलना ‘शेर’ से कर रहे हैं।



रेलवे रोड में गोली मारकर दो भाइयों वसीम व आशु को मौत के घाट उतार दिया गया। इसमें सुरेश चंद्र सैनी आरोपी है। शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने कचौड़ी विक्रेता सुरेश के बचाव में बयान दिया था। मंगलवार को मीडिया में बयान आने के बाद सोशल मीडिया में सुरेश को योद्धा की तरह पेश किया गया। फेस बुक पर कई भाजपाई ‘सुरेश भैया हम आपके साथ हैं’ लिखकर समर्थन में उतर आए हैं। कुछ ने तो अपनी फेस बुक डीपी पर सुरेश का फोटो तक लगा लिया हैं। सुरेश के पक्ष में बयान देने पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता विधायक संजीव राजा की तुलना शेर से कर रहे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed