फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sharjeel Usmani who instigated nuisance in AMU arrested

एएमयू में उपद्रव को उकसाने वाला शरजील उस्मानी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2020 12:13 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 09 Jul 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sharjeel Usmani who instigated nuisance in AMU arrested
Sharjeel Imam - फोटो : PTI
बीती 15 दिसंबर को एएमयू में हुए उपद्रव और हिंसक घटनाओं को भड़काने का मुख्य आरोपी एएमयू का पूर्व छात्र शरजील उस्मानी गिरफ्तार हो गया है। लखनऊ की एटीएस टीम ने इसको पूर्वांचल से गिरफ्तार किया है। जिसकी पुष्टि अलीगढ़ के एसपी क्राइम अरविंद कुमार ने की है। शरजील के खिलाफ सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में छात्रों को भड़काने, भड़काऊ भाषण देेकर शहर का माहौल खराब कराने, बवाल कराने सहित कई संगीन धाराओं में सिविल लाइंस थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


जिसमें अलीगढ़ सहित प्रदेश की पुलिस की अलग-अलग टीमें इसको कई दिनों से शिद्दत से ढूंढ रही थीं, लेकिन लॉकडाउन के चलते ये बचता रहा। बुधवार को इसको सुरागसी के आधार पर दबोचा गया। पुलिस का कहना है कि शरजील से पूछताछ में एएमयू में हुई हिंसक वारदात के कई अहम खुलासे करने में मदद मिलेगी। मसलन, उसके साथ कौन कौन लोग कहां कहां से आए थे। उन्होंने किस तरह से सहयोग किया। स्थानीय नेताओं की क्या भूमिका रही थी..? खास बात ये भी है शरजील पर जेएनयू के शरजील उस्मानी को बुलाने का भी आरोप है। इसको लेकर भी पुलिस की  गहन जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन



अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 15 दिसंबर की रात जो हुआ, वह सीएए व एनआरसी का विरोध नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत कराया गया उपद्रव था। इनमें से सात नाम पुलिस ने सार्वजनिक कर दिए थे। कैंपस के सीसीटीवी फुटेज, खुफिया इनपुट और अब तक की पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि इन्होंने कैंपस में सीएए व एनआरसी के विरोध की आड़ में छात्रों को भड़काया-उकसाया। जिसके बाद छात्र पुलिस पर हमलावर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका मकसद सिर्फ इतना था कि पुलिस पर हमलावर होकर किसी तरह माहौल बिगड़े।
पुलिस के अनुसार बीती 15 दिसंबर की रात 8 बजे के करीब हजार-बारह सौ छात्र व बाहरी युवकों की भीड़ ने पहले बाब-ए-सैयद व पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी और फिर पुलिस पर हमलावर हुए थे। न तो इनकी कोई मांग थी, न एनआरसी या सीएए -जैसे किसी मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इनके हाथों में सीधे-सीधे पत्थर और अवैध हथियार थे।


ये सीधे आकर पुलिस पर हमलावर हुए और अधिकारियों के समझाने व रोकने पर भी नहीं माने। जब काफी देर तक ये लोग नहीं माने तो मजबूरन पुलिस ने बचाव में आंसू गैस छोड़कर व लाठियां फटकारकर इन्हें करीब तीन घंटे के प्रयास पर नियंत्रित किया गया।



कैंपस के सीसीटीवी, खुफिया जांच व मुकदमों की अब तक की जांच में साफ हुआ है कि यह काम छात्र नेता शरजील उस्मानी, अहमद मुज्तबा फराज, शमीम बारी, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, अमीर उल जैस, नईम अली व जैद शेरवानी ने किया है।
बाक्स---
ये हैं बवाल आरोपी
1- शरजील उस्मानी पूर्व छात्र
2- अहमद मुज्तबा फराज पूर्व छात्र
3- शमीम बारी वर्तमान रिसर्च स्कॉलर
4- सलमान इम्तियाज वर्तमान रिसर्च स्कॉलर
5- अमीर उल जैस एमएसडब्ल्यू छात्र
6- नईम अली एमए छात्र
7- जैद शेरवानी एमएसडब्ल्यू छात्र
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed