{"_id":"46aed9b6c340ee6ad40c6675250bce1c","slug":"sha-rt-circuit-cardboard-factory-fire-heavy-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत्ता फैक्ट्री में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, भारी नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गत्ता फैक्ट्री में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, भारी नुकसान
अलीगढ़।
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुड़ियाबाग निवासी यतेंद्र गुप्ता की मथुरा रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री में रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई थी। पड़ोसियों की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ-साथ फैक्ट्री स्वामी, सीएफओ रामरज यादव मय दमकल के पहुंच गए थे। आग की भयावहता को देखते हुए बन्नादेवी के अलावा तालानगरी, अतरौली तक की दमकल बुला ली गईं। कुल मिलाकर यहां आधा दर्जन दमकलों की मदद से करीब आठ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस आग में फैक्ट्री में लगी आधा दर्जन से ज्यादा कीमती मशीन, लाखों रुपये का तैयार, अधबना व कच्चा माल, दो बाइक और एक कार के अलावा छोटी-बड़ी हर वस्तु जल गई। कुल मिलाकर एक तरह से पूरी फैक्ट्री जल गई। तीन मंजिला भवन में संचालित फैक्ट्री में दूसरी व तीसरी मंजिल पर भी कुछ नहीं बचाया जा सका।
सीएफओ के अनुसार आग फैक्ट्री के बिजली जंक्शन बॉक्स पर शार्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है। बाकी जांच के बाद ही कुछ तय हो सकेगा। पूछताछ में साफ हुआ है कि फैक्ट्री का कोई बीमा नहीं हुआ था और देर शाम तक जांच के बाद तीन करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया था।