फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   seis the passport

डॉक्टर भाग न जाए, पासपोर्ट जब्त किया जाए

Thu, 03 Mar 2016 12:52 AM IST
aligarh
aligarh Updated Thu, 03 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। चर्चित किडनी प्रकरण में विधि विज्ञान प्रयोगशाला से डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी है। परिवार का कहना है कि अब अदालत इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ कोई भी कदम किसी भी वक्त उठा सकती है। ऐसे में अंदेशा है कि डॉक्टर विदेश न भाग जाए। ऐसी स्थिति में पहले से ही डॉक्टर का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए तो बेहतर होगा। बुधवार को इस मामले में मृत महिला का बेटा एसएसपी व डीआईजी से भी मिला। महानगर के धनीपुर इलाके की शांति देवी के ऑपरेशन के दौरान 2012 में खराब की जगह स्वस्थ किडनी बदलने का आरोप रामघाट रोड के डॉ. राजीव लोचन पर लगा था। मामले में डीएनए सैंपल भेजा गया था और मुकदमा अदालत में लंबित है। 

अब डीएनए रिपोर्ट आने के बाद अदालत में कार्रवाई तेज हो गई है। इसी के मद्देनजर मृत शांति देवी के बेटे वीर सिंह ने बुधवार को डीआईजी व एसएसपी से मुलाकात कर डॉक्टर के बाहर जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। बता दें कि इस मामले में सर गंगा राम में परीक्षण के बाद यह पता लगा था कि किडनी बदली गई है। तब मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed