फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Satyaveer is ill, sent from jail to medical college

अलीगढ़ः सत्यवीर है बीमार, जेल से भेजा मेडिकल कॉलेज

Fri, 08 Apr 2022 08:32 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
Satyaveer is ill, sent from jail to medical college
सत्यवीर सिंह - फोटो : Rupesh
जेल भेजा गया सत्यवीर सिंह जीवन के करीब 70 वर्ष पार कर चुका है। वह बीमार है और पैरों से चलने में असमर्थ है। मगर, बीमारी के चलते जेल से उसे मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। पता चला है कि फरारी के दौरान वह अपने परिवार के संपर्क में था और जेवर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। कभी कभी चोरी छिपे परिवार से मिलने आता था। 
विज्ञापन



सजायाफ्ता सत्यवीर सिंह को सर्विलांस टीम की मदद से रात सुमेरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके विषय में खबर मिली थी कि वह कभी कभी परिवार से मिलने आता है। उसके चार बच्चे हैं। पूछताछ में पता चला कि अपील बेल मिलने के बाद वह किसी के संपर्क में नहीं रहा।
विज्ञापन




परिवार से भी उसने नाता नहीं रखा। फिर उसे जेवर में एक ठिकाना मिल गया। वहीं किराये पर कमरा लेकर रहने लगा और वहां उसे खाने पीने से लेकर हर तरह की सुविधा भी मिल गई। यहां वह डेयरी चलाकर अपना गुजर बसर कर रहा था। मगर अब पैरों से चलने में असमर्थ होने के बाद से वह काम धंधा भी नहीं कर पाता था और बीमारियों ने घेर लिया। इसलिए बिस्तर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीवन के अंतिम समय में वह चुपचाप बच्चों के पास काटना चाहता था। इसी उद्देश्य से वह परिवार के संपर्क में आया था। मगर उसे नहीं पता था कि पुलिस उसके पीछे है। हालांकि जेल में डॉक्टरों के परीक्षण के बाद उसे जेल में रखने योग्य नहीं पाया गया और हालत ज्यादा कमजोर होने के कारण जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इधर, गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस ने उसे रात भर जवां सीएचसी पर रखा था।


अब तक का सबसे पुराना अपराधी पकड़ा गया
जिला पुलिस के पुराने अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में यह जिले के पुराने मुकदमे में फरार सबसे पुराना अपराधी है। जिला पुलिस के फरार अपराधियों की सूची में पहले नंबर पर दर्ज यह अपराधी गिरफ्तार हुआ है। अब तक पुलिस पिछले एक साल में पांच ऐसे अपरोधियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें जवां से गिरफ्तार सत्यवीर पर 1985 का मुकदमा है और 1992 में अपील बेल मिलने के बाद से फरार है। इससे पहले मडराक पुलिस ने 4 जुलाई 2021 को 11 वर्ष से फरार 25 हजार के डकैती के इनामी करन को दबोचा था। 27 मई 2021 को 19 साल से फरार हत्या में 25 हजार के इनामी नेहने उर्फ नेत्रपाल को खैर पुलिस ने दबोचा था। 13 अगस्त 2021 को गैंगेस्टर में दस वर्ष से फरार 25 हजार के इनामी नरेंद्र उर्फ छोटू को देहली गेट पुलिस ने दबोचा था। 5 सितंबर 2021 को 13 वर्ष से फरार गैंगेेस्टर में 25 हजार के इनामी साबेज को क्वार्सी पुलिस ने दबोचा था। एसएसपी ने सत्यवीर की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम की पीठ ठोंकी है।


- जिला पुलिस द्वारा पुराने अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आज सबसे बड़ी सफलता मिली है। जिले की फरार सूची का सबसे पहले नंबर पर दर्ज 30 वर्ष से फरार अपराधी दबोचा गया है। इसके लिए पुलिस टीम बधाई की पात्र है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed