{"_id":"5cc9f7ecbdec22071c2de8b9","slug":"satish-gautam-s-whatsapp-cheat-by-making-fake-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश गौतम के व्हाट्सएप की फेक आईडी बनाकर चैटिंग ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सतीश गौतम के व्हाट्सएप की फेक आईडी बनाकर चैटिंग ?
Thu, 02 May 2019 01:18 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 02 May 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव निपटने के बाद भी सांसद सतीश गौतम का विरोध थम नहीं रहा। अब एक युवक व्हाट्स एप की फेक आईडी बनाकर फर्जी चैटिंग कर रहा है और उसका स्क्रीन शॉट्स बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर सांसद सतीश कुमार गौतम को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। इस तरह का आरोप भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने लगाया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच शुरू कर दी है।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य ने इसकी मौखिक शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। संदीप चाणक्य का कहना है कि जेपी हिंदुस्तानी नामक फेसबुक आईडी पर कथित व्हाट्स एप चैटिंग अपलोड की गई है, जो बेहद आपत्तिजनक है। उनका कहना है कि सांसद सतीश गौतम मोबाइल पर हिंदी टाइप भी नहीं कर पाते। जेपी हिंदुस्तानी द्वारा किसी एप्लिकेशन के माध्यम से यह सब फर्जी तरीके से किया गया है।
वहीं फेसबुक पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर जेपी हिंदुस्तानी ने दावा किया कि उसने जो भी सामग्री अपलोड की है, वह वास्तविक है। वह अतरौली के हैरतपुर गांव का निवासी है और चुनाव में उसने सतीश गौतम का खुलकर विरोध किया था। इसकी वजह से सतीश गौतम कई बार धमकी दे चुके हैं। जेपी हिंदुस्तानी का दावा है कि सांसद सतीश गौतम को टिकट मिलने के विरोध में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के मैरिस रोड आवास पर विरोध में उसने अग्रणी भूमिका निभाई थी। कल्याण सिंह की गाड़ी के नीचे वही लेटा था।
विज्ञापन
फ्रेंड लिस्ट में कई भाजपा नेता
जेपी हिंदुस्तानी ने फेसबुक पर राजू भैया के साथ अपनी तस्वीर लगाई है। उसके फ्रेंड लिस्ट में कई भाजपा नेता शामिल हैं। कथित चैटिंग में गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। अजीत बालियान के जीतने एवं भंडारा करने का भी जिक्र है।