फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rs one crore liquor seized , two arrested

एक करोड़ रुपये की शराब पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2015 01:33 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 29 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये की शराब पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने खैर में चेकिंग के दौरान ट्रक में से एक करोड़ रुपये की शराब बरामद करते हुए चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। अरुणाचल प्रदेश की शराब रोहतक से लोड करके कानपुर पहुंचाई जा रही थी। देर शाम आबकारी विभाग के टीम आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी थी। विभागीय अफसरों को आशंका है कि यह शराब चुनाव के लिए मंगाई जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि रोहतक की डिस्टलरी के मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि चुनावों अवैध रुप से होने शराब की खपत हो सकती है। इसके बाद जिला आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हो गई। जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव ने बताया कि सोमवार को सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक अनंत कुमार मिश्रा और तुषार गौरव अपनी टीम को लेकर खैर पहुंच गए, जहां उन्होंने खैर-अलीगढ़ रोड पर चेकिंग कर दी। टीम ने शक के आधार पर ट्रक रुकवाकर उसकी जांच शुरू की। जांच में पाया कि ट्रक में अरुणाचल प्रदेश की शराब की करीब 14 सौ पेटियां निकलीं, जिसकी कीमत उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ रुपये है। टीम ने चालक मुकेश और हेल्पर वारूराम निवासी आलमपुर ओसमा भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। चालक पर माल के दस्तावेज मिले, जिनकी जांच की गई तो पता चला कि रोहतक डिस्टलरी से 21 सितंबर को शराब अरुणाचल प्रदेश के लिए निकली थी। लेकिन सातवें दिन यह शराब अलीगढ़ में पकड़ी गई, इससे साफ हो रहा है शराब तस्कारी करके ले जाई जा रही थी।

पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि सतेंद्र नाम के व्यक्ति ने यह शराब को कानपुर पहुंचने के लिए कहा था। उसने सतेंद्र की शक्ल तक नहीं देखी उससे फोन पर ही बात हुई थी। कानपुर पहुंचने के बाद उसे बताया जाता की डिलेबरी कहां देनी है। जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खैर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed