{"_id":"aa1333f50d96a03ec203099541541e2e","slug":"robbers-sack-in-bus-on-express-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में लूट
अलीगढ़
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में लूट
अलीगढ़ (ब्यूरो)। नोएडा से हाथरस जा रही रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट कर यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव जिकरपुर के पास लूटपाट कर ली गई। घटना सोमवार देर शाम हुई। इसके बाद बस चालक परिचालक बस सहित थाना टप्पल पहुंचे। जहां पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
घटनाक्रम के अनुसार नोएडा से सोमवार शाम आ रही बस में भारत सिंह निवासी जिकरपुर नाम का युवक जिकरपुर तक के लिए सवार हुआ। बस में टिकट बनवाने को लेकर उसका परिचालक से इस बात पर विवाद हुआ कि वह जिकरपुर तक का टिकट बनवाने की जिद पर अड़ा था। मगर परिचालक ने मना कर दिया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते भारत ने फोन करके अपने गांव पर कुछ युवक पहले से बुला लिए और जैसे ही बस रुकी तो इन लोगों ने ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट करते हुए लूटपाट कर ली। बाद में यह लोग भाग गए। जब बस लेकर चालक परिचालक थाने पहुंचे तो सूचना पर पुलिस गांव भी आई। एसओ के अनुसार किराये को लेकर विवाद में मारपीट हुई। इस दौरान परिचालक के हाथ से पांच सौ रुपये छीन लिए गए। परिचालक हरेंद्र सिंह की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।