फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road collapse: 8 dead, fifteen injured

हादसों से लाल हुई सड़क: आठ की मौत, पंद्रह घायल

Sat, 20 Apr 2019 01:45 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 20 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Road collapse: 8 dead, fifteen injured
गभाना के पैराई पुल पर हादसे के बाद सड़क पर लेते कार सवार घायल। - फोटो : Amar Ujala
 एनएच-91 पर अलग-अलग तीन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो हादसे पैराई पुल पर हुए। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एक हादसा भांकरी के पास हुआ। अलीगढ़ में एक फैक्ट्री से काम कर लौट रहे साइकिल सवार कुंवरपाल सिंह (38) पुत्र विजयपाल निवासी चुआवली को तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। उन्हें गंभीर हालत में पुलिस अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर मैनपुरी कुरावली निवासी खालिद अपने बच्चों के साथ दिल्ली के राजौरी गार्डन रघुवीर नगर में रहते हैं। वहीं किसी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह खालिद के पिता अंसार हुसैन का इंतकाल हो गया था, जिस पर वह अपने परिवार के लोगों के साथ सेंट्रो कार से कुरावली जा रहे थे। हाइवे पर पैराई पुल के पास सामने से आ रही मारूती कार से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इससे कार में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह व टोल प्लाजा की रिलीफ टीम ने पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने मारूती कार चालक राजेश कुमार(48) पुत्र बाबू सिंह निवासी शिवपुर विधूना औरैया को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में नईम, खालिद, अनीसा बेगम, शरबानो, दरकासा, सालिम, असकान निवासी कुरावली मैनपुरी घायल हो गए। तीसरा हादसा भी पैराई पुल पर हुआ, जिसमें गाजियाबाद के थाना खोड़ा बरकात नगर के रहने वाले कौशल कुमार व मनोज कुमार पुत्र सुरेश कुमार की बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
पुलिस व टोल प्लाजा की रिलीफ टीम ने दोनों को मेडिल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने कौशल (30) को मृत घोषित कर दिया।

कार ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, एक की गई जान
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहारा से टेंट का सामान लेने जा रहे तीन बाइक सवारों को कार ने रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी राजेंद्र (50) पुत्र सेवती प्रसाद के यहां गुरुवार की शाम देवी जागरण था। पूर्वाह्न 11 बजे वह अपने भाई के बेटे दिनेश व भाई के साले हरिओम के साथ बाइक से गांव सहारा में टेंट का सामान लेने जा रहे थे। गांव सहारा के समीप तेज रफ्तार कार उनकी बाइक को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में घायल राजेंद्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

सड़क हादसे में घायल हरदुआगंज के दो लोगों ने तोड़ा दम
बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में गुरुवार को हुई कार और बाइक की भिड़ंत में घायल हुए दोनों बाइक सवारों की शुक्रवार तड़के जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

अजय पाल सिंह (45) पुत्र मुंशी लाल बघेल निवासी गांव उलखना, हरदुआगंज गुरुवार को दिन में बाइक से अपने गांव के दोस्त अशोक शर्मा (50) पुत्र रामफल को लेकर अपनी इकलौती बेटी के लिए छतारी में लड़का देखने गए थे। परिजनों के अनुसार लड़का देखकर लौटते समय छतारी क्षेत्र में एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें वहां से लाकर जेएन मेडिकल में भर्ती कराया।

बाइक के नंबर से हुई शिनाख्त के आधार पर उन्हें हादसे की जानकारी दी। सूचना पर जेएन मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां रात भर दोनों का उपचार चला। शुक्रवार सड़के दोनों की मौत हो गई। इधर, मृतक अशोक के परिजनों के अनुसार वह दो बेटी और दो बेटों का पिता था। अशोक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अजय पाल की बेटी हादसे के बाद से बदहवाश हालत में है। 

बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग घायल
गुरुवार को दो बाइकों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उधर मृतक की पत्नी ने पति की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय भगवती प्रसाद पुत्र मंगल सिंह पेंटर निवासी सरमस्तपुर कोटा, केपी सहाय पुत्र बाबूलाल निवासी फरीदपुर बाइक से कोटा गांव जा रहे थे।

जवां से दो किलोमीटर आगे पेट्रोल सामने से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। इससे दोनों बाइक पर मौजूद तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान भगवती प्रसाद की मौत हो गई। उधर मृतक की पत्नी गायत्री देवी का कहना है कि गांव के मुस्तकीम पुत्र मयूद्दीन व केपी सहाय पुत्र बाबूलाल भगवती प्रसाद को यह कहकर बुला ले गये कि हमारी दुकानों पर लिखाई करनी है।

शाम तक पति के न लौटने पर दूसरे दिन उनके बेटे रूपेंद्र ने मुस्तकीम से अपने पिता के बारे में पूछा तब एक्सीडेंट में घायल होने और छेरत के नर्सिंग होम में भर्ती होने की जानकारी दी। गायत्री देवी ने कहा कि मयूद्दीन और केपी सहाय पर मारपीट कर भगवती को प्रसाद को नर्सिंग होम ले गए जहां उनकी मौत हो गई।

मार्निंग वाक के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, मौत
गांव भुड़िया निवासी 75 वर्षीय शीला देवी पत्नी रनवीर सिंह शुक्रवार की सुबह छह बजे मार्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और भाग निकला। मौके पर शीला देवी की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर
 किलकू पुत्र सोरन सिंह निवासी नगला माधो विशनपुर चकोरी प्लांट में चकोरी डाल कर आ रहे थे। वह बाइक से थे। सलेमपुर के पास बस की टक्कर से घायल होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed