फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report on Sandeep Singh's objectionable post on former president of AMU Student Union, Nadeem Ansari

संदीप सिंह की आपत्तिजनक पोस्ट पर एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नदीम अंसारी पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Report on Sandeep Singh's objectionable post on former president of AMU Student Union, Nadeem Ansari
संदीप सिंह की आपत्तिजनक पोस्ट पर एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नदीम अंसारी पर रिपोर्ट दर्ज - फोटो : Rupesh
एएमयू छात्र नेता द्वारा भाजपा के शिक्षा राज्य मंत्री और जिलाध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज हो गई है। शुक्रवार को छात्र नेता ने शिक्षा राज्य मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष की आपत्तिजनक पोस्ट अपनी फेसबुक पर पोस्ट कर दी। जिसकी खबर मिलते ही भाजपाई भड़क गए।
विज्ञापन


युवा मोर्चा के नेताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए मुकदमे की मांग की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्याम सुंदर शर्मा उर्फ सौरभ पंडित की तहरीर पर एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नदीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर जावेद खान खुद इस मामले में विवेचना करेंगे। 
विज्ञापन


छात्र नेता नदीम अंसारी ने शुक्रवार को फेसबुक पर शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह की एक आपत्तिजनक फोटो बनाकर अपनी फेसबुक पर पोस्ट की थी। जब यह पोस्ट भाजपाइयों ने पढ़ी तो आक्रोश व्याप्त हो गया। इतना ही नहीं फेसबुक पर ही वाणी गैंगवार होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान भाजयुमो नेता सौरभ शर्मा व डॉ. निशित ने नदीम अंसारी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमे के लिए तहरीर दी है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के नेताओं में लोकेश सोलंकी, विवेक लोधी, अजय लोधी, प्रतीक चौहान, हनी दीक्षित, राकेश बघेल आदि मौजूद थे। 

एसपी सिटी के समझाने के बाद भी पोस्ट हटाने से इंकार
एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव के समझाने के बावजूद शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के खिलाफ की गई आपत्तिजनक पोस्ट हटाने से इंकार कर दिया। नदीम अंसारी का कहना है कि एसपी सिटी ने फोन कर उनके पोस्ट को असंवैधानिक करार दिया और उसे हटाने को कहा। नदीम अंसारी का कहना है कि तीन महीने पहले हिंदू युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष द्वारा हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की गई थी, क्या वो संवैधानिक थी? हिंदू महासभा द्वारा सर सैयद को गद्दार कहा गया, क्या वो संवैधानिक है। 


नदीम के खिलाफ कार्रवाई करें वीसी 
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह का कहना है कि वह एएमयू वीसी से आग्रह करेंगे कि नदीम अंसारी जैसे छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर यूनिवर्सिटी की गरिमा की रक्षा करें। उन्होंने शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह एवं अपने खिलाफ की गई अशोभनीय कार्रवाई की निंदा की और इस बात को दोहराया कि जब-जब एएमयू के कुलपति बुलाएंगे, वह वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी वह बाहर हैं और फोन पर प्रकरण की सूचना मिली है। वहीं भाजपा संवाद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शुभम कुमार गौड़ ने नदीम अंसारी की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नदीम अंसारी जैसे लोगों को भारत और उसके संविधान में कोई भरोसा नहीं है। ऐसे लोग इस्लामिक कानून चाहते हैं। इनको तत्काल पाकिस्तान फेंकने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed