फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief started from High Court in Poisonous Liquor Case

जहरीली शराब कांड में हाईकोर्ट से मिलने लगी राहत

Sun, 21 Nov 2021 01:42 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Relief started from High Court in Poisonous Liquor Case
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
जहरीली शराब कांड में जेल गए लोगों को अब हाईकोर्ट से उम्मीद बंधने लगी है। इस मामले में हाईकोर्ट से कुछ लोगों को जमानत मिलने के बाद जेल में निरुद्ध माफिया व सहयोगियों के पैरोकारों ने हाईकोर्ट का रुख शुरू कर दिया है। अब तक हाईकोर्ट से तीन जमानतें मंजूर हो गई हैं और एक दर्जन से ज्यादा वहां लंबित हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि जिन्हें जमानतें मिली हैं, वे एक-एक मुकदमे में आरोपी थे। उन जमानत अर्जियों पर राहत के संकेत नहीं हैं, जिन पर एक से अधिक और गैंगेस्टर तक के मुकदमे हैं।
विज्ञापन


मई के अंत में हुए प्रदेश भर में सुर्खियां बटोरेने वाले जहरीली शराब कांड में करीब सौ लोग अब तक जेल गए हैं। इनमें करीब डेढ़ दर्जन लोग शराब सिंडिकेट के मुख्य माफिया के रूप में चिह्नित हैं, जिनमें से दस लोग माफिया घोषित भी हैं। उनके सहयोगी भी हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी या परिवार के ऐसे सदस्य हैं, जिन पर एक एक मुकदमे हैं।
विज्ञापन




अब तक सत्र न्यायालय से सभी की जमानत खारिज हुई थीं और कुछ जमानतें हाईकोर्ट से भी खारिज हुई थीं। मगर पिछले एक माह में ऐसे आरोपियों को जमानतें मिलने लगी हैं, जिन पर एक-एक मुकदमे हैं। इनमें अकराबाद के नानऊ रोड के शराब ठेके की मालकिन गीता निवासी महुआ खेड़ा, जवां छेरत के ठेके की मालकिन व शराब माफिया ऋषि शर्मा की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा, बरला से जगदीश नाम का एक व्यक्ति है, जिन्हें जमानत मिली हैं। इनमें से गीता की तो रिहाई तक हो गई। इनमें गीता की जमानत में यहां से पैरोकारी नीरज चौहान एडवोकेट व रेनू शर्मा की जमानत में पैरोकारी श्रीकांत शर्मा एडवोकेट ने की है। इनकी जमानत की खबर मिलने के बाद पैरोकार राहत महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





कानून के जानकार बता रहे हैं कि जिन लोगों पर अधिक मुकदमे और गैंगेस्टर हैं, उन्हें राहत के संकेत नहीं हैं। इसी कड़ी में यहां से जमानत खारिज होने के बाद कारोबारी विजेंद्र कपूर की ओर से पुलिस द्वारा लगाए गए गैंगेस्टर एक्ट के खिलाफ अर्जी दायर की गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कुल मिलाकर पैरोकारों ने हाईकोर्ट की दौड़ लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed