फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape with girl

मदद के नाम पर बेची किशोरी, दुष्कर्म

Wed, 20 Jan 2016 01:59 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rape with girl

हरदुआगंज के गांव छिड़ावली की एक किशोरी को सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर शहर लाया गांव का ही युवक विकलांग के हाथों बेच गया और उससे शादी करा दी। बाद में उसके साथ दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म भी हुआ। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर डीआईजी से शिकायत की गई है। इस पर जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी को गांव का युवक यह कहकर एक दिन अक्तूबर माह में शहर लाया कि शहर में सिलाई मशीन बंट रही हैं। तुम्हें भी वहां से मशीन दिलवा दूंगा। इस पर किशोरी इस युवक के साथ चली आई और यहां आकर पहले से बनी साजिश के तहत एक विकलांग के हाथों उसे सौंप दिया और बातों में उलझाकर सिलाई मशीन संबंधी औपचारिकताओं के नाम पर उसकी आर्य समाज में शादी करा दी। बाद में उसे दिल्ली ले जाया गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। हालांकि उसी समय पाक्सो व अपहरण का मुकदमा दर्ज हो गया था। मगर पुलिस ने आज तक कार्रवाई नहीं की। अब डीआईजी ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed