फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rape victim

दरिंदों की गिरफ्तारी तक महिला ने छोड़ा अन्न

Sun, 27 Sep 2015 01:33 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sun, 27 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
दरिंदों की गिरफ्तारी तक महिला ने छोड़ा अन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट इलाके में व्यापारी के घर लूट और पत्नी से गैंगरेप की घटना से आहत महिला ने अन्न त्याग दिया है। घटना के 72 घंटे बाद भी महिला ने अन्न को हाथ नहीं लगाया और साफ-साफ ऐलान कर दिया है कि वह तब तक खाना नहीं खाएगी। जब तक कि दरिंदे गिरफ्तार नहीं होते। इधर, महिला की फिर से तबियत बिगड़ने पर शनिवार को अस्पताल में भरती कराया गया। हालांकि पुलिस घटना के खुलासे को लगातार प्रयासरत है। मगर अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से खौफ में जी रही महिला का कहना है कि घटना उसके जेहन से निकल नहीं पा रही। बार-बार उसका शरीर खौफ से कंपकंपा उठता है। वह ताउम्र अपने साथ हुई दरिंदगी को भूल नहीं पाएगी। उसका कहना है कि लूट के दौरान हुई घटना के बाद उसके पति उसका पूरा साथ दे रहे हैं। मगर फिर भी यह घटना उसके लिए जीवन भर का दंश बन गई है। उसने प्रण किया है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक वह अन्न नहीं खाएगी। उसे व उसके पति को इस बात पर भी ऐतराज पुलिस मामले को हल्के में ले रही है। इसी क्रम में शनिवार को फिर महिला ही हालत बिगड़ी, जिसे दोपहर बाद फिर महिला अस्पताल में भरती कराया गया।

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित बोली, मैं जीना नहीं चाहती
अलीगढ़ (ब्यूरो)।  महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में बुधवार की रात बदमाशों द्वारा लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामलों में पीड़ित महिला को देखने के लिए महापौर शकुंतला भारती पहुंचीं। पीड़िता ने उनको बताया कि अब में जीना नहीं चाहती। मेयर शकुंतला भारती ने पीड़िता को भरोसा दिलाया और कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज तक तो हम सिर्फ  गायों को ही गौकशों से बचाने की गुहार करते रहे हैं लेकिन अब तो महिलाओं का अपने घर में रहना भी सुरक्षित नहीं रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।  महापौर ने बताया कि महिला उस दिन की घटना से नहीं उबर पा रही है और अपने लिये मौत की इच्छा कर रही है। इस घटन से स्पष्ट है कि अपराधियों को दिलों में वर्तमान सरकार और पुलिस का खौफ  बिल्कुल मिट चुका है। प्रदेश में महिलाओं का जीना कठिन हो गया है। यदि प्रदेश सरकार का यही बर्ताव रहा तो वो दिन दूर नहीं जब ये प्रदेश हैवानों की शरण स्थली बन जायेगा। बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट करने एवं परिवार को बंधक बनाकर महिला से अमानवीय सामूहिक दुष्कर्म किये जाने पर प्रशासन के विरुद्ध कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक मित्तल, प्रदीप पेंटर, भागीरथ पार्षद आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed