फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rangbaaz killed cattle trader in road rage

रंगबाजों ने रोडरेज में पशु व्यापारी को मौत के घाट उतारा

Sat, 06 Nov 2021 02:07 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rangbaaz killed cattle trader in road rage
पशु व्यापारी कमाल का फाइल फोटो। - फोटो : Rupesh
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के मैरिस रोड चौराहे पर शुक्रवार देर रात रोडरेज में रंगबाज कार सवारों ने पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त व्यापारी अपने मासूम बेटे व पड़ोसी किशोर को अपनी कार में लेकर घूमने निकला था। तभी नशे में धुत कार सवारों का ओवरस्पीड को लेकर एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा हुआ। फिर कुछ देर बाद इन युवकों का पशु व्यापारी से विवाद हुआ और कार से खींचकर गोली मार दी। आनन-फानन वहां मौजूद लोग कार सवार को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक एसएसपी सहित पूरा अमला जांच पड़ताल में जुटा था।
विज्ञापन




देहली गेट ख्वाजा चौक के करीब 35 वर्षीय पशु व्यापारी कमाल खां दो बच्चों के पिता थे। देर रात वे अपनी बीट कार से अपने ढाई साल के छोटे बेटे अबुजर व पड़ोसी किशोर को कार में बैठाकर घूमने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने रात करीब 10:30 बजे वे मैरिस रोड चौराहे पर लालडिग्गी की ओर अपनी कार खड़ी कर रुके हुए थे और कार में ही अंदर सवार थे। इसी बीच एक अल्टो कार सवार युवक लक्ष्मीबाई मार्ग से ओवरस्पीड में मैरिस रोड चौराहा पार कर लालडिग्गी की ओर निकले। इस दौरान चौराहे पर ही उनका स्कूटी सवार शहनवाज नाम के युवक से विवाद हुआ। नशे में धुत कार सवार उससे झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन




इन युवकों ने हाथ में पिस्टल निकाल ली। इस पर शहनवाज सहम गया और पीछे हट गया। कार सवार चले गए। इसके कुछ देर में ही कार सवार वापस उसी स्पीड से  लालडिग्गी की ओर से फिर वापस लौटे और इस बार उनका कार साइड में लेकर खड़े कमाल से विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हमलावरों ने इसी विवाद में ड्राइविंग सीट की खिड़की खोलकर कमाल को बाहर खींचते हुए गोली मार दी। एक साथ सीने में दो गोली लगते ही कमाल मौके पर गिर गए और हमलावर अपनी कार लेकर क्वार्सी की ओर दौड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राहगीर सहित तमाम लोग एकत्रित हो गए और आनन-फानन कमाल को उन्हीं की कार में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। खबर पाकर मौके पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, इंस्पेक्टर क्वार्सी आदि पहुंच गए। मौके से फिर मेडिकल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कमाल को मृत घोषित कर दिया। बाद में खबर पर रोते बिलखते परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। देर रात तक पुलिस सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान और तलाश के प्रयास में जुटी थी।



चंद घंटों में मिली कार, मुख्य आरोपी भी हिरासत में
पशु कारोबारी की हत्या के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जब सीसीटीवी की मॉनीटरिंग कराई तो हमलावरों की कार का नंबर चिह्नित हो गया। जिसके आधार पर जिले भर में एबीसीडी ग्रुप बनाकर हुई नाकेबंदी में अतरौली क्षेत्र में कार सहित मुख्य आरोपी दबोच लिया गया। वह नशे में है। एसएसपी ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपी तलाशे जा रहे हैं और पूरा घटनाक्रम सामने लाया जा रहा है।



-घटना के मूल में अभी तक रोडरेज ही समझ में आया है। माना जा रहा है कि नशे में धुत युवकों ने ओवरस्पीड से जुड़े विवाद में कार खड़ी करने पर गोली मारी है। सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जिले में नाकेबंदी कराकर चेकिंग कराई जा रही है। जल्द हमलावर पकड़े जाएंगे।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed