{"_id":"5bef2099bdec22174b2c3acc","slug":"radiate-cash-company-agent-robbed-in-a-robbery-encounter-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियेंट कैश कंपनी एजेंट को लूटने वाला मुठभेड़ में दबोचा, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडियेंट कैश कंपनी एजेंट को लूटने वाला मुठभेड़ में दबोचा, जख्मी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में क्वारसी पुलिस द्वारा पकड़े गए ईनामी बदमाश।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी बाईपास से सटी स्वर्ण जयंती कॉलोनी में धनतेरस से पहले 4 नवंबर को रेडियेंट स्टार कैश मैनेजमेंट सर्विस के एजेंट से 9.11 लाख रुपये की लूट में शामिल 20 हजार का इनामी लुटेरा शुक्रवार तड़के महेशपुर फाटक के पास पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। मौके से एक साथी भाग गया। इसके बाद पुलिस के चलाए धरपकड़ अभियान में इसी लूट में शामिल 20-20 हजार के दो अन्य इनामी भी दबोच लिए गए। लूटी गई रकम में से तीन लाख रुपये आदि माल भी बरामद हुआ।
इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह व एसओजी/क्राइम ब्रांच/सर्विलांस टीम को रेडियेंट स्टार कैश मैनेजमेंट सर्विस के एजेंट से लूट के आरोपी बदमाशों के विषय में शुक्रवार सुबह-सुबह यहां से कहीं जाने का इनपुट था। इसी पर तड़के करीब सवा चार बजे महेशपुर फाटक के पास घेराबंदी में दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
पुलिस के जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया, जबकि उसका साथी भाग गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम लव चौहान उर्फ गब्बर पुत्र नेपाल सिंह निवासी गांव बहत जसराना फिरोजाबाद बताया। उसने लूट में शामिल होना स्वीकारते हुए अपने अन्य साथियों की लोकेशन भी दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी के अनुसार पकड़े गए बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम था। उसने अपने भागे साथी का नाम पंकज निवासी बहादुरपुर बेसवां इगलास बताया। इसके बाद पुलिस ने धरपकड़ कर सचिन व उसके साथी मोहित निवासी निधिवन कॉलोनी क्वार्सी को भी दबोच लिया। इनके पास से लूटी रकम में से कुल तीन लाख रुपये के अलावा घटना में शामिल एक पल्सर बाइक, तमंचे, खोखा व कारतूस बरामद किए हैं।
कंपनी के पूर्व कर्मी ने मुखबिरी देकर कराई थी लूट
रेडियेंट कैश कंपनी एजेंट से लूटने वाले बदमाश ने खुलासा किया कि लूटी रकम से एक नया फार्मा ट्रैक्टर खरीदा गया। बदमाशों ने बताया कि सचिन ने इन्हें लूट के लिए तैयार कर पूरा प्लान बनाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया लव व फरार पंकज पेशेवर अपराधी हैं। उन पर बाइक चोरी का गैंग ऑपरेट करने से लेकर लूट व चोरी के पुराने मुकदमे हैं और पूर्व में जेल जा चुके हैं। लव अलीगढ़ में ही सक्रिय रहकर अपराध करता है। यह लूट कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ही कराई थी। इस तथ्य के उजागर होने के बाद पुलिस इन बदमाशों के पीछे लगी थी और शुक्रवार को पुलिस के हाथ सफलता लग गई।
यह था घटनाक्रम
डिबाई निवासी एजेंट अवधेश कुमार अमेजन के दफ्तर से भुगतान लेकर निकला ही था, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने चार बदमाशों ने उसे लूट लिया था। पुलिस पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि क्वार्सी की रामबाग कॉलोनी गली नंबर 5 निवासी सचिन पूर्व में रेडियेंट कंपनी में ही काम करता था। उसी ने रैकी व मुखबिरी के जरिये लूट प्लान की थी और बदमाशों को मिलाकर साजिश रची। घटना के समय सचिन घटनास्थल पर मौजूद था। उसी ने खबर देकर मौके पर बदमाशों को बुलाया और घटना को अंजाम देने के बाद सभी भाग गए। पुलिस को जब गैंग के नाम मिल गए तो इनकी तलाश शुरू कर दी। मगर सभी फरार थे। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल दाखिल किया गया। इस सूचना पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम विशाल पांडेय, सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित आदि भी पहले घटनास्थल पर व बाद में अस्पताल पहुंचे।
गिरफ्तारी टीम
इंस्पेक्टर रवीन्द्र कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अभय कुमार शर्मा, एसआई राजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामवीरेश के अलावा सर्विलांस से राकेश कुमार, सुखवीर सिंह, दुर्विजय, विनोद, ज्ञानवीर, मनोज व धीरज त्यागी शामिल हैं।
पुलिस टीम ने ब्लाइंड केस को खोला है। एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद व बाकी साथियों को बाद में पकड़ा है। इस टीम को नकद इनाम भी दिया जाएगा।
- अजय कुमार साहनी एसएसपी