फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pulling the moving factory under the garb of the hardware industry

हार्डवेयर इंडस्ट्री की आड़ में तमंचा फैक्ट्री चलती पकड़ी

Thu, 21 Jun 2018 01:51 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 21 Jun 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
 Pulling the moving factory under the garb of the hardware industry
हार्डवेयर इंडस्ट्री की आड़ में तमंचा फैक्ट्री चलती पकड़ी - फोटो : Dig Vishal
हार्डवेयर इंडस्ट्री की आड़ में शहर में चल रही फिर अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई। इस दौरान फैक्ट्री सरगना सहित चार लोगों को दबोचा गया है, जबकि एक साथी भागने में सफल रहा है। पकड़े गए लोगों में एक गोरखपुर का रहने वाला है, जो यहां लंबे समय से बहन के साथ रह रहा है। फैक्ट्री सरगना पूर्व में भी दो बार तमंचा बनाने के आरोपों में जेल जा चुका है। एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार साहनी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन व सीओ प्रथम विशाल पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिरोही ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात हड्डी गोदाम चौराहे से संजय शर्मा व शिवा चौहान नाम के दो व्यक्तियों को पकड़ा।
विज्ञापन


उनके पास तमंचे मिले और वह किसी को सप्लाई देने आए थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा कि वह अपने सरदार गोपाल शर्मा के साथ डोरी नगर में राहुल शर्मा के घर तमंचा फैक्ट्री चलाते हैं। वहां तमंचे बनते हैं। इस पर इन दोनों को लेकर पुलिस ने वहां दबिश दी तो घर के बेसमैंट में बक्शे के नीचे तमंचे बनाते तीन लोग दिखाई दिए। जब वहां दबिश दी तो मौके से एक साथी भाग गया, जबकि दो को पकड़ लिया गया। वहां मशीनों व उपकरणों की मदद से तमंचे बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने बताया कि यहां हार्डवेयर फैक्ट्री की आड़ में यह गोरखधंधा गोपाल शर्मा की अगुवाई में चल रहा है। गोपाल शर्मा पूर्व में भी दो बार 2007 व 2011 में इसी धंधे में जेल जा चुका है। उन्हाेंने बताया कि वह एक-एक या दो-दो तमंचे ही बेचते हैं, ताकि किसी की नजर में न आएं। फरार मकान स्वामी राहुल सरगना गोपाल का भाई है। इस मौके पर एसपी सिटी व सीओ प्रथम मौजूद रहे।


गिरफ्तार अभियुक्त
-संजय शर्मा पला साहिबाबाद कबीर नगर नई आबादी सासनी गेट
-शिवा चौहान भगवानपुर थाना पीपीगंज गोरखपुर हाल पता महेंद्र नगर सासनी गेट
-गोपाल शर्मा शास्त्री नगर नौरंगाबाद थाना गांधीपार्क
-सुमित शर्मा डोरी नगर थाना गांधीपार्क

फरार अभियुक्त
-राहुल शर्मा डोरी नगर थाना गांधीपार्क

यह हुआ बरामद
4 तमंचे 315 बोर, 2 अधबने तमंचे 315 बोर, 2 कारतूस 315बोर, 1 कारतूस 32 बोर, 1 खोखा 315 बोर, 15 नाल तमंचा लोहा 315 बोर, 2  नाल तमंचा लोहा 32 बोर, 7 इंजेक्टर पीतल, 2 बाडी पीतल तमंचा 315 बोर, 7 लांक खोलने व बंद करने के, 7  लांक प्रोटेक्टर पीतल, 7 खोलने व बंद करने की पत्ती, 20 पत्ती लोहा हेमर, 10 रेती लोहा, 18 बरमे लोहा, 2 हथोड़ी लोहा, 1 सुम्मी लोहा, 1 छेनी लोहा, 1 प्लास लोहा, 15 स्प्रिंग, 2 शिकंजे लोहे के, 1 इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, 2 ग्राइंडर पत्ते, 2 आरी, 8 पत्ते आरी, 1 निहायी लोहा, 1 गाटर का टुकड़ा, 10 डिब्बे पेंच, 27 लकड़ी की चाप, 1 इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन आदि।

गिरफ्तार करने वाली टीम
एसएचओ राजीव सिरोही,  एसएसआई मो.अकरम, दीपेन्द्र कुमार बालियान, राजकुमार, धर्मेन्द्र कुमार, कुमार पौरूष मावी, सिपाही केशव सिंह, दिगंबर सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed